80 के दशक का पहला चॉकलेटी हीरो, बनने वाला था राज कपूर का दामाद, संजय दत्त से है खास रिश्ता

आपको बता दें कि संजय के जीजा 80 के दशक के पहले चॉकलेटी हीरो थे। यही नहीं उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से संजय दत्त तक को कड़ी टक्कर दी है।

Priti KushwahaMay 12, 2026 06:21 am IST
1/7

80 के दशक का पहला चॉकलेटी हीरो, संजय दत्त से है खास रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर के दमदार एक्टर संजय दत्त आज इंडस्ट्री में अपनी खास पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। संजय अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। संजय प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने रहते हैं।

2/7

संजय फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं

संजय फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस सही हैं। यही नहीं संजय के जीजा भी बॉलीवुड एक्टर हैं।

3/7

दोस्ती को रिश्तेदारी में बदला

एक जमाने में संजय दत्त के पिता सुनील दत्त और कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार दोनों जिगरी दोस्त थे। ऐसे में दोनों ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का सोचा और संजय की बहन से शादी कराई।

4/7

1984 में नम्रता से की शादी

कुमार गौरव ने साल 1984 में सुनील दत्त की बेटी और संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी रचाई थी। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

5/7

नम्रता से पहले इस एक्ट्रेस संग था अफेयर

वहीं, नम्रता से शादी करने से पहले कुमार गौरव का अफेयर उनकी डेब्यू फिल्म 1981 में  लव स्टोरी की एक्ट्रेस विजयता पंडित संग अफेयर रहा, लेकिन उन्होंने पिता के कहने में यह रिश्ता तोड़ दिया था।

6/7

बनने वाले थे राज कपूर के दामाद

यही नहीं, कुमार गौरव ने राज कपूर की बेटी से भी सगाई तोड़ थी और फिर पिता के कहने पर सुनील दत्त के दामाद बनें।

7/7

पहली फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बने थे

आपको बता दें कि कुमार गौरव अपनी पहली ही फिल्म लव स्टोरी से रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। लव स्टोरी 80 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे।  

Hindi Newsफोटोमनोरंजन80 के दशक का पहला चॉकलेटी हीरो, बनने वाला था राज कपूर का दामाद, संजय दत्त से है खास रिश्ता