1/8सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 बीते रविवार को खत्म हो चुका है और अब अगर आप भी इस सोच में हैं कि अब एंटरटेनमेंट के लिए क्या देखेंगे। तो आपके बता दें कि टीवी और ओटीटी पर कई नए रियलिटी शोज शुरू होने वाले हैं जो काफी एंटरटेनिंग भी होंगे। तो चलिए जानते हैं इन रियलिटी शोज के बारे में जो आपके लिए बिग बॉस का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में ही इस रियलिटी शो का अनाउंसमेंट किया गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई तय रिलीज डेट नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि थ्रिलर से लबरेज यह शो दिसंबर के आखिरी तक जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो सकता है।

रोहित शेट्टी होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस अमूमन बिग बॉस के बाद ही शुरू होता है। बिग बॉस के इस सीजन में भी रोहित शेट्टी अपने शो का प्रमोशन करने आए थे। खबर है कि जनवरी में KKK 15 शुरू हो जाएगा जिसमें आपको आपके चहेते सेलेब्रिटीज भी नजर आ सकते हैं।

बिजनेस और स्टॉक मार्केट के शौकीनों के लिए शार्क टैंक उनका पसंदीदा शो है, लेकिन बाकी लोगों को भी यह काफी एंटरटेनिंग लगता है। नए साल की दमदार शुरुआत करते हुए 4 जनवरी 2026 से आपको यह शो सोनी लिव और सोनी टीवी पर देखने को मिलेगा।

सनी लियोनी और करण कुंद्रा एक बार फिर वापसी करेंगे इस दमदार रियलिटी शो के जरिए। प्यार और पैसे को आपस में तोलता यह एमटीवी की यूनिक शो 9 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगा।

कपिल शर्मा ने खुद पिछले सीजन में बताया था कि उनकी नेटफ्लिक्स के साथ 4 सीजन्स की डील हुई थी। तभी से दर्शकों को अगले सीजन का इंतजार था। रियलिटी शोज के दीवानों के लिए कपिल शर्मा 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वापसी करेंगे।

वो रियलिटी शो जिसने बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को फेम दिलाया, वही रियलिटी शो जल्द ही फिर एक बार टीवी और ओटीटी पर वापस लौटने वाला है। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट कौन होंगे? यह हर कोई जानना चाहता है।

पिछला सीजन दमदार रहा था और यह सीजन भी बेमिसाल जाएगा इसके लक्षण अभी से नजर आ रहे हैं। तो ऐसे में अगर आप किसी कॉमेडी से लबरेज शो पर स्विच करना चाहते हैं तो यह रियलिटी शो भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
