
सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। वो कुछ घंटे जब सिर्फ आप और आपकी पसंदीदा फिल्म होती है। बड़े पर्दे पर अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म देखने का अलग ही मजा है, लेकिन कई बार टिकट की कीमत आड़े आ जाती है। तो चलिए आज जान लेते हैं ऐसे 7 जुगाड़ जिनकी मदद से आप थिएटर की टिकट सस्ते में खरीद सकते हैं।

2/8सबसे पहला और आसान तरीका है अपना क्रेडिट कार्ड चेक करना। कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से फिल्मों की टिकट बुक करने पर 'Buy 1 Get 1 Free' का ऑफर देते हैं। कई थिएटर चेन्स और टिकट बुकिंग साइटों ने अपने खुद के क्रेडिट कार्ड भी निकाले हुए हैं। अगर आपके पास सही क्रेडिट कार्ड है तो आप हर महीने कम से कम एक मूवी फ्री में देख सकते हैं।

3/8वीकेंड में टिकट के दाम आसमान छूते हैं। लेकिन अगर आप वर्किंग डेज यानि सोमवार से गुरुवार के बीच फिल्म देखने जाते हैं, तो इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि आपको टिकट 40% से 50% तक सस्ते मिल सकते हैं। मॉर्निंग शो में तो और भी ज्यादा फायदा होता है, क्योंकि एक तो भीड़ भी कम मिलेगी और पैसा भी बचेगा।

4/8PVR, आयनॉक्स या सिनेपोलिस जैसे बड़े थिएटर चेन्स की अपनी मेंबरशिप होती है, उदाहरण के लिए PVR पासपोर्ट लेकर आप कम कीमत में ज्यादा फिल्में देख सकते हैं। एक बार छोटा सा अमाउंट देकर मेंबर बनने पर आपको मुफ्त टिकट, डिस्काउंट और फूड वाउचर मिलते हैं।

5/8UPI पेमेंट ऐप्लिकेशन्स पेमेंट करने पर कई बार आपको ऐसे वाउचर्स देते हैं जिनसे आपको फिल्म की टिकटें सस्तें में मिल जाती हैं। इसके अलावा इन प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करने पर आपको कई बार अतिरिक्त छूट भी मिलती है। अक्सर 'फर्स्ट टाइम यूजर' को भारी कैशबैक मिल जाता है।

6/8अगर आप कैशबैक और कार्ड वगैरह का झंझट नहीं लेना चाहते हैं तो पता करें कि आपके घर के नजदीक सिंगल स्क्रीन थिएटर कहां है। क्योंकि वहां पर आपको अक्सर टिकटों के दाम कम ही मिलेंगे। मॉल और मल्टीप्लेक्स ज्यादातर मूवी एक्सपीरियंस से ज्यादा पैसा अपनी चकाचौंध के लिए चार्ज करते हैं। सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में 'सीटियों का शोर' आपको एक अलग ही मजा देगा।

7/8आपके फोन के बिल, शॉपिंग या फ्यूल भरवाने पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को हल्के में न लें। बैंक के पॉइंट्स को आप मूवी वाउचर में रिडीम कर सकते हैं। कई बार लोग इन पॉइंट्स को एक्सपायर होने देते हैं, जबकि इनसे आप पूरी मूवी टिकट का पैसा चुका सकते हैं।

8/8अगर कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज होने वाली है, तो उसकी एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकट बुक कर लें। कई थिएटर्स शुरुआती कुछ दिनों के लिए डिस्काउंट देते हैं। साथ ही अगर फिल्म की रिलीज को कुछ दिन बीत चुके हैं, तो भी थिएटर मालिक फिल्म की टिकटों की कीमत काफी कम कर देते हैं।
