
अगर आपको भी कुकिंग का शौक है या खाने पीने को लेकर अलग ही क्रेज रखते हैं, तो आपको ये 7 फिल्में जरूर देखनी चाहिए। ये सभी फिल्में कुकिंक और उससे जुड़े इमोशन्स को बखूबी दिखाती हैं। इन सभी फिल्मों की कहानी ना सिर्फ कुकिंग के इर्द-गिर्द है, बल्कि ये सभी फिल्में आपको कुछ ना कुछ सिखाती हैं। तो अगर आप कुकिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं और मोटिवेशन तलाश रहे हैं, तो ये 7 फिल्में जरूर देख डालिए।

2/8यह फिल्म एक ऐसे प्रोफेशनल शेफ की कहानी है जो अपनी बड़ी नौकरी छोड़कर एक पुराना फूड ट्रक शुरू करता है। अपने बेटे के साथ सड़क पर खाना बेचते हुए वह फिर से कुकिंग का असली मजा और जिंदगी का सुकून ढूंढ लेता है। अगर आपको खाने और परिवार के रिश्तों से प्यार है, तो यह फिल्म आपके दिल को छू लेगी।

3/8यह एनिमेटेड फिल्म पेरिस के एक मशहूर रेस्त्रां में रहने वाले एक चूहे की यह कहानी बताती है। एक चूहा जिसे कुकिंग किसी जादुई हुनर से कम नहीं लगती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब खाना बनाने में माहिर इस चूहे की दोस्ती एक अनाड़ी शेफ से हो जाती है। कैसे दोनों एक दूसरे के सपनों को उड़ान देते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प है।

4/8यह फिल्म दो अलग-अलग दौर में रह रही औरतों की सच्ची कहानी है जो कुकिंग के जरिए अपनी जिंदगी को एक नया मकसद देती हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पुरानी कुकबुक की रेसिपीज को फॉलो करते हुए एक ब्लॉगर अपनी नई पहचान बनाती है।

5/8मुंबई के मशहूर डब्बावाला सिस्टम की एक छोटी सी गलती कैसे दो अनजान लोगों को करीब लाती है, यही इस फिल्म की जान है। एक हाउसवाइफ और एक अकेले शख्स के बीच लंचबॉक्स के जरिए चिट्ठियों का एक बेहद खूबसूरत रिश्ता बन जाता है।

6/8फ्रांस के एक छोटे से गांव में एक भारतीय परिवार और एक नामी फ्रेंच रेस्टोरेंट के बीच स्वाद की जबरदस्त जंग दिखाई गई है। फिल्म में भारतीय मसालों और फ्रेंच कुकिंग स्टाइल का एक बहुत ही शानदार तालमेल देखने को मिलता है।

7/8यह एक ऐसे शेफ की कहानी है जो अपनी बुरी आदतों से करियर बर्बाद करने के बाद फिर से 'जीरो' से शुरुआत करता है। उसका सपना कुकिंग की दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान यानी 'मिशलिन स्टार' हासिल करना है।

8/8यह फिल्म कुकिंग की दुनिया को एक डार्क और सस्पेंस भरे अंदाज में पेश करती है, जो आपको आखिर तक बांधे रखेगी। एक मशहूर शेफ अपने खास मेहमानों के लिए एक ऐसा डिनर तैयार करता है जिसमें हर डिश के साथ एक खौफनाक राज जुड़ा होता है।
