नेटफ्लिक्स की इक्का आई पसंद? जरूर देखें ये 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, एक की रेटिंग 8.6

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इक्का रिलीज हुई है। अगर आपको ये फिल्म पसंद आई है तो हम आपको 7 मजेदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इन फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। 

Harshita PandeyJul 10, 2026 07:04 pm IST
1/8

मस्ट वॉच फिल्में

नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म इक्का रिलीज हो चुकी है। फिल्म अगर आपको पसंद आई है तो हम आपको इक्का जैसी 7 और कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों का नाम और किस ओटीटी पर आप ये फिल्में देख सकते हैं।

2/8

केसरी चैप्टर 2

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी 2025 में रिलीज हुई थी। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। इस फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये फिल्म साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग के हत्याकांड के बाद ब्रिटिशर्स के खिलाफ चले मुकदमे की कहानी को दिखाती है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

3/8

जय भीम

जय भीम साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी एक आदिवासी शख्स के पुलिस स्टेशन से गुम हो जाने के बाद कोर्ट की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4/8

रुस्तम

साल 2016 में आई रुस्तम भी एक सच्चे कोर्ट केस की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी 1959 के चर्चित के.एम. नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले पर आधारित थी।

5/8

वाशी

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म वाशी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक दूसरे से शादीशुदा हैं, दोनों के जीवन में तूफान तब आता है जब वो कोर्टरूम में एक दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।

6/8

पिंक

साल 2016 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की पिंक की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पार्टी में जाती हैं। वहां, एक दोस्त के साथ एक लड़का हैरेस करता है। जब ये मामला कोर्ट में पहुंचता है तो उन लड़कियों के किरदार पर ही सवाल खड़े हो जाते हैं। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

7/8

मुल्क

साल 2018 में रिलीज हुई मुल्क काफी गंभीर मुद्दे पर बात करती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। मुल्क की कहानी एक ऐसे मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिस घर का एक लड़का आतंकवाद की राह पकड़ लेता है। उसके बाद कैसे उस परिवार को समाज गुनहगार मान लेता है, फिल्म यही कहानी दिखाती है।

8/8

सेक्शन 375

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म सेक्शन 375 की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म की कहानी कोर्ट में चल रहे रेप केस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स की इक्का आई पसंद? जरूर देखें ये 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, एक की रेटिंग 8.6