TV Show Upcoming Twist: अनुपमा, ये रिश्ता, क्योंकि सास…सहित इन 5 टीवी शोज में आएंगे धमाकेदार ट्विस्ट

टीवी शोज के अपडेट्स रखते हैं तो यहां आपके लिए हैं सीरियल्स के आने वाले ट्विस्ट। लोगों के बीच चर्चा में रहने वाले 5 शोज क्योंकि, अनुपमा, ये रिश्ता में आने वाले बदलाव की हिंट मिल चुकी है।

Kajal SharmaApr 27, 2026 09:48 pm IST
1/7

टीवी शोज में आ सकते हैं ये ट्विस्ट

टीवी सीरियल्स में आए दिन कोई ना कोई ऐसा ट्विस्ट आता रहता है जिससे अगले एपिसोड को देखने की बेताबी बढ़ जाती है। आज जानेंगे कि टीवी के पॉप्युलैरिटी लिस्ट में टॉप रहने वाले शोज में आने वाले हफ्ते में क्या-क्या बदलाव और ट्विस्ट आएंगे। आइए जानते हैं कि टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बना शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इस हफ्ते क्या-क्या होगा? साथ में हम ये भी गेस करने की कोशिश करेंगे कि अनुपमा, नागिन 7 और ये रिश्ता क्या कहलाता है, में मेकर्स कहानी को किस तरह से बदलने वाले हैं?

2/7

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

इस समय ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में हर किसी को मात देता दिख रहा है। शो में कई ट्विस्ट आ रहे हैं। जल्द ही मेकर्स इसमें तुलसी और अंश के बेटे रियो के बीच तगड़ी टक्कर दिखाने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने इससे जुड़ा एक प्रोमो भी रिलीज किया है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में रियो तुलसी की मुश्किलें बढ़ाने वाला है।

3/7

वसुधा अपकमिंग ट्विस्ट

टीआरपी लिस्ट में टीवी सीरियल वसुधा धमाल मचा रहा है। इस शो की कहानी आने वाले दिनों में और भी इंटेंस होने वाली है। दादीसा जल्द ही साध्वी का रूप लेकर सच तक पहुंचने की कोशिश करेंगी। दूसरी ओर करिश्मा पर खतरा अभी भी मंडराता रहेगा। ऐसे में घरवालों की मुश्किलें खत्म ना होकर सिर्फ बढ़ेंगी। देव और परिवार के सभी लोग धीरे-धीरे सच की ओर बढ़ते दिखेंगे। इस बीच प्रभात की खोज में तेजी दिखेगी। इन सबके सबसे अहम रोल वसुधा का ही होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में वसुधा में कई संस्पेंस देखने को मिलेंगे।

4/7

अनुपमा अपकमिंग ट्विस्ट

अनुपमा की रेटिंग इन दिनों गिरी है लेकिन मेकर्स ट्विस्ट पर ट्विस्ट लाए जा रहे हैं। आज के एपिसोड में श्रुति की वापसी दिखा दी गई है। आने वाले दिनों में श्रुति के चलते ही अनुपमा और राही की दूरियां बढ़ती नजर आएंगी। अनुपमा अब गोवा से वापस अहमदाबाद आ चुकी है और यहां पर सवि का कैफे खोलेगी। इसका नाम डियर जिंदगी होगा। इसी के साथ एक अनजान इंसान उसे आने वाले खतरे के बारे में हिंट देता दिखेगा।

5/7

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट

स्टार प्लस के सुपरहिट शोज में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ट्विस्ट आते दिख रहे हैं। अभिरा ने मायरा को जेल से बाहर निकलवा दिया है और अब इनका रिश्ता मजबूत होगा। आने वाले समय में मेकर्स इनके बीच की बॉन्डिंग पर फोकस करेंगे। मायरा के चलते दोनों के बीच नजदीकियां एक बार फिर से बढ़ती दिखेंगी। इस हफ्ते मेकर्स विद्या का भी ट्विस्ट शो में लेकर आएंगे। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि अभिरा और अरमान मिलकर विद्या को कोर्ट में ले जाने की प्लानिंग करेंगे।

6/7

नागिन 7 अपकमिंग ट्विस्ट

एकता कपूर के टीवी शो नागिन 7 में भी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अब तक आपने देखा है कि अनंता को पता है कि दुश्मनों के पास जो नागमणि है वो नकली है। सारा सच सामने लाने से पहले वो उन्हें खत्म करना चाहती है। वहीं आगे आप ये भी देखेंगे कि नागरानी भेष बदलकर अपने दुश्मन तक पहुंचेगी।

7/7

कब खत्म होगा नागिन?

एकता कपूर के टीवी शो नागिन 7 में भी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अब तक आपने देखा है कि अनंता को पता है कि दुश्मनों के पास जो नागमणि है वो नकली है। सारा सच सामने लाने से पहले वो उन्हें खत्म करना चाहती है। वहीं आगे आप ये भी देखेंगे कि नागरानी भेष बदलकर अपने दुश्मन तक पहुंचेगी। वहीं एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है कि नागिन 7 जून को खत्म हो जाएगा।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV Show Upcoming Twist: अनुपमा, ये रिश्ता, क्योंकि सास…सहित इन 5 टीवी शोज में आएंगे धमाकेदार ट्विस्ट