
23 साल पहले आज ही के दिन एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें एक भी गाना नहीं था। ये फिल्म उस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

2/8हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आए थे।

3/8हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है भूत। भूत 30 मई, 2003 में रिलीज हुई थी। राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

4/8भूत को बॉलीवुड की कल्ट हॉरर में गिना जाता है। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो विशाल (अजय देवगन) और स्वाती (उर्मिला) एक नए घर में शिफ्ट होते हैं। घर में सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है, लेकिन फिर अचानक से रात में स्वाती के साथ अजीब घटनाएं होने लगती थीं।

5/8ये फिल्म वाकई डराने वाली फिल्म थी। इसमें रेखा, नाना पाटेकर, फरदीन खान और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आए थे।

6/8आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म में फरदीन खान का रोल पहले अभिषेक बच्चन को ऑफर हुआ था। हालांकि, उन दिनों अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म एलओसी की शूटिंग में व्यस्त थे, इस वजह से उन्होंने रोल रिजेक्ट कर दिया था।

7/8boxofficeindia.com के मुताबिक, भूत का बजट 6.75 करोड़ था। इस फिल्म ने पहले दिन ही 1.27 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 22.41 करोड़ कमाए थे।

8/8अजय देवगन की फिल्म भूत की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है। फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
