1/11साल 2025 के बचे हुए महीनों में बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में हम आपको आईएमडीबी की लिस्ट के मुताबिक 10 ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिसका फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है। बता दें, आईएमडीबी की ये लिस्ट आईएमडीबी के टॉप पेज व्यूज के आधार पर बनाई जाती है।

लिस्ट में 10वें नंबर पर एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली द एपिक है। ये फिल्म बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को मिलाकर बनाई गई है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में 9वें नंबर पर रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर है। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में 8वें नंबर पर तमिल भाषा की एक्शम फैंतसी ड्रामा फिल्म अखंड 2 है। फिल्म के डायरेक्टर हैं बोयापति श्रीनु। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में 7वें नंबर पर विविके ओबेरॉय की फिल्म मस्ती 4 है। फिल्म के डायरेक्टर हैं मिलाप जावेरी। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में छठे नंबर पर जुबीन गर्ग का आखिरी प्रोजेक्ट, फिल्म रोई रोई बिनाले है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में 5वें नंबर पर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत है। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में चौथे नंबर पर यामी गौतम की फिल्म हक है। फिल्म के डायरेक्टर हैं सुपर्ण वर्मा। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हिंदी कॉमेडी हॉरर फिल्म थामा है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लिस्ट में पहले नंबर पर अजय देवगन और रकुलप्रीत की फिल्म दे दे प्यार दे 2 है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
