2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म, आमिर खान की फिल्म से हुई थी टक्कर

आज हम आपको साल 2017 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म और उस साल की तीसर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से हुई थी।

Harshita PandeyApr 11, 2026 05:22 pm IST
1/10

2017 में रिलीज हुई थी फिल्म

साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म का नाम जानते हैं आप? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म थी।

2/10

सीक्रेट सुपरस्टार से हुई थी टक्कर

इस फिल्म की टक्कर आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से हुई थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है गोलमाल अगेन।

3/10

गोलमाल अगेन की कास्ट

गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी की फिल्म थी। इस फिल्म में अजय देवगन , तब्बू , अरशद वारसी , परिणीति चोपड़ा , तुषार कपूर , श्रेयस तलपदे , कुणाल खेमू , नील नितिन मुकेश और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आए थे।

4/10

कब रिलीज हुई कौन सी फिल्म

गोलमाल अगेन की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से हुई थी। गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर, 2017 को रिलीज हुई थी। वहीं, सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

5/10

गोलमाल अगेन का बजट

boxofficeindia.com के मुताबिक, गोलमाल अगेन का बजट 142 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 264.18 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी।

6/10

सीक्रेट सुपरस्टार का बजट

आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार की बात करें तो फिल्म का बजट 45 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 81 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।

7/10

सीक्रेट सुपरस्टार की कास्ट

सीक्रेट सुपरस्टार की बात करें तो ये एक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में आमिर खान, जायरा वसीम, मेहेर विज और राज अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को डायरेक्ट किया था अद्वैत चंदन ने।

8/10

IMDb रेटिंग

गोलमाल अगेन की आईएमडीबी रेटिंग 5 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। सीक्रेट सुपरस्टार की बात करें तो फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। ये फिल्म किसी ओटीटी पर मौजूद नहीं है।

9/10

गोलमाल का चौथा पार्ट

गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल का चौथा पार्ट था। फिल्म का पहला पार्ट गोलमाल: फन अनलिमिटेड साल 2006 में आया था, दूसरा पार्ट गोलमाल रिटर्न्स 2008 में, गोलमाल 3 साल 2010 में और गोलमाल अगेन 2017 में आई थी।

10/10

अब आएगा 5वां पार्ट

रोहित शेट्टी अब फिल्म के 5वें पार्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के पांचवे पार्ट का आधिकारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म, आमिर खान की फिल्म से हुई थी टक्कर