
बॉलीवुड के दो बड़े खान- शाहरुख और सलमान की कल्ट फैन फॉलोइंग है। दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अक्सर ही दोनों के फैंस एक दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं।

2/8आज हम शाहरुख और सलमान की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो एक साथ बॉक्स ऑफस पर पर एक साथ रिलीज हुई थीं। आइए जानते हैं शाहरुख और सलमान की बॉक्स ऑफिस टक्कर के बारे में।

3/8साल 2006 में शाहरुख खान की डॉन रिलीज हुई थी और सलमान खान की फिल्म जान-ए-मन रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में एक ही दिन (20 अक्टूबर) पर रिलीज हुई थीं।

4/8डॉन शाहरुख खान की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

5/8जान-ए-मन सलमान खान की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

6/8boxofficeindia.com के मुताबिक, शाहरुख की डॉन का बजट 38 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 70.49 करोड़(ग्रॉस) की कमाई की थी।

7/8boxofficeindia.com के मुताबिक सलमान खान की जान-ए-मन की बात करें तो फिल्म का बजट 35 करोड़ था। फिल्म ने भारत में 35.53 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।

8/8शाहरुख की डॉन फरहान अख्तर ने डायरेक्ट की थी। वहीं, सलमान खान की फिल्म को फरहा खान के पति शिरीष कुंदर ने डायरेक्ट की थी।
