Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाल 2005 में रिलीज हुई सलमान खान की ये फिल्म अमिताभ-अक्षय कुमार पर पड़ी थी भारी, कमाए थे इतने करोड़

साल 2005 में रिलीज हुई सलमान खान की ये फिल्म अमिताभ-अक्षय कुमार पर पड़ी थी भारी, कमाए थे इतने करोड़

बॉलीवुड 2005 हिंदी फिल्मों के लिए खास रहा। इस साल कई शानदार फिल्में रिलीज हुई। लेकिन सलमान की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। एक्टर की फिल्म अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर भारी पड़ी थी। ये है साल 2005 की टॉप फिल्में-

Usha ShrivasNov 27, 2025 12:28 pm IST
1/11

2005 की टॉप 10 फिल्में।

2005 की टॉप 10 फिल्में। इन फिल्मों ने की शानदार कमाई।

2/11

बंटी और बबली

सबसे पहले साल 2005 की दूसरे नंबर की फिल्म की बात करें तो रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली थी। इस फिल्म को 15-18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

3/11

सलाम नमस्ते

सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म सलाम नमस्ते को 12–14 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने 75 करोड़ कमाए थे। ये उस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म थी।

4/11

गरम मसाला

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म गरम मसाला उस साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म को 13 करोड़ के बजट में बनी थी और 64 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

5/11

मंगल पांडे

आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म पर 38 करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया था। इस फिल्म ने 52 करोड़ कमाए थे। ये उस साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म थी।

6/11

मैंने प्यार क्यों किया

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया इस साल छठे नंबर पर थी। फिल्म पर 20 करोड़ तक का खर्च हुआ था। इस फिल्म ने 47 करोड़ की कमाई की थी।

7/11

वक्त

अक्षय कुमार की वक्त बॉक्स ऑफिस खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन इस फिल्म ने सधी हुई कमाई की थी। फिल्म का बजट 19 करोड़ था। और कमाई हुई थी 42 करोड़ की। ये फिल्म सांतवे नंबर पर थी।

8/11

ब्लैक

रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्लैक को क्रिटिक्स ने पसंद किया था। फिल्म पर 18 करोड़ खर्च हुए थे। 40 करोड़ की कमाई हुई थी। ये उस साल की आठवीं सबसे सफल फिल्म थी।

9/11

सरकार

अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार साल 2005 में रिलीज हुई थी। 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म 39 करोड़ कमाए थी। नौवे नंबर पर थी ये फिल्म।

10/11

दस

संजय दत्त की फिल्म दस भी इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 24 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 38 करोड़ कमाए थे। ये फिल्म दसवें नंबर पर थी।

11/11

नो एंट्री

इस साल नंबर 1 पर सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की फिल्म नो एंट्री थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई पर अक्षय और अमिताभ जैसे एक्टर की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। 22 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में 95 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।