Hindi Newsफोटोमनोरंजन2005 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी ने कमाए थे 37.63 करोड़, ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

2005 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी ने कमाए थे 37.63 करोड़, ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

आज हम आपको साल 2005 में आई उस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो उस साल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ये फिल्म सबसे पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी। 

Harshita PandeyNov 29, 2025 10:34 am IST
1/8

2005 में आई थी फिल्म

आज हम आपको साल 2005 में आई उस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो उस साल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

2/8

प्रीति जिंटा और सैफ अली खान

इस फिल्म में प्रीति जिंटा और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?

3/8

सिद्धार्थ आनंद ने की थी डायरेक्ट

अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है सलाम नमस्ते। फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की थी।

4/8

बजट और कमाई

आईएमडीबी की मानें तो इस फिल्म का बजट 11 करोड़ के करीब था। वहीं, फिल्म ने भारत में 37.63 करोड़ की कमाई की थी।

5/8

ऐश्वर्या को ऑफर हुआ था रोल

आईएमडीबी की मानें तो प्रीति जिंटा का रोल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर हुआ था। हालांकि, उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

6/8

बॉक्स ऑफिस हिट थी फिल्म

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, इस फिल्म को लिवइन रिलेशनशिप पर बनी पहली बॉलीवुड फिल्म माना जाता है।

7/8

नजर आए थे ये सितारे

फिल्म में अभिषेक बच्चन का कैमियो था। अभिषेक बच्चन ने डॉक्टर के रूप में कैमियो किया था। इसके अलावा फिल्म में जावेद जाफरी, अरशद वारसी और रवि खोटे जैसे कलाकार नजर आए थे।

8/8

आईएमडीबी रेटिंग

सलाम नमस्ते की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर रेंट करके देख सकते हैं।