1/112003 की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट ये रही। इस साल इन फिल्मों ने किया था जबरदस्त बिजनेस-

नंबर 2 की फिल्म से शुरू करते हैं। ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म कोई मिल गया इस साल दूसरे नंबर पर रही थी। फिल्म को 25 से 35 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था और कमाई हुई थी 82 करोड़ से थोड़ी ज्यादा।

इस साल तीसरे नंबर पर सनी देओल की फिल्म द हीरो रही थी। हालांकि फिल्म ने कमाई शानदार नहीं की थी। फिल्म को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 45 करोड़। ये फिल्म एवरेज ही मानी जाती है।

किस साल चौथे नंबर पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म चलते चलते थी। इस फिल्म को 11 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था और कमाई हुई थी 43.29 करोड़।

पांचवे नंबर पर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान थी। फिल्म को 10 से 12 करोड़ के बजट में बनाया गया था। कमी हुई थी 43 करोड़।

संजय दत्त के करियर को बदलने वाली फिल्म मुन्ना भाई MBBS इसी साल रिलीज हुई थी। फोल्म को 10 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। इस फिल्म ने 36 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म हिट थी और आज कल्ट मानी जाती है। ये फिल्म छठे नंबर पर थी।

मैं प्रेम की दीवानी हूं इस लिस्ट में सांतवे नंबर पर थी। ऋतिक रोशन और करीना कपूर की इस फिल्म को 24 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। फिल्म ने दुनियाभर में 39 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

आठवें नंबर पर LOC: कारगिल है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पर 25 करोड़ तक खर्चा किया गया था। फिल्म की कमाई 31 करोड़ के आस पास हुई। ये फिल्म फ्लॉप मानी जाती है।

नौवे नुम्बर पर अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की फिल्म अंदाज थी। इस फिल्म को करीब 10 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। कमाई हुई थीकरीब 29 करो

इस लिस्ट में दसवें नंबर पर अजय देवगन की कयामत है। फिल्म के बजट 16 करोड़ बताया गया है। कमाई हुई थी 28 करोड़ से ज्यादा।

नंबर 1 पर थी ये फिल्म। साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो में शाहरुख खान ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म को करण जौहर ने 28 से 32 करोड़ के बजट में डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने उस साल के सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 86 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में प्रीति जिंटा और सैफ अली खान लीड में थे।
