बारिश के मौसम में पार्टनर संग देखें बॉलीवुड की ये रोमांटिक फिल्में, नेटफ्लिक्स ने की हैं रिकमेंड

Romantic Movies Recommendation: शनिवार का दिन है और मौसम भी खुशनुमा हो रहा है। ऐसे मौसम में अगर आप घर पर खाली बैठकर बोर नहीं होना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद बॉलीवुड की कुछ रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं। ये फिल्में आपको अच्छा महसूस कराएंगी।

Harshita PandeyMay 30, 2026 07:40 pm IST
1/6

नेटफ्लिक्स रोमांटिक फिल्में

बॉलीवुड में 2000 का दौर रोमांटिक फिल्मों का दौर था। उस वक्त कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जो आज भी आपके मूड को फ्रेश कर देंगी। आज शनिवार को मौसम भी खुशनुमा है और इस बारिश वाले मौसम में आप घर पर आराम से बैठकर बॉलीवुड की उस दौर की फिल्में देख सकते हैं। इन फिल्मों का रिक्मंडेशन नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दिया है।

2/6

हम तुम

2004 में रिलीज हुई सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की हम तुम बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। करण और रिया की लव स्टोरी को उस वक्त खूब पसंद किया गया था और आज भी इस फिल्म के फैंस आपको मिल जाएंगे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था।

3/6

साथिया

साल 2002 में रिलीज हुई विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी की फिल्म साथिया प्योर बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है। दो प्यार करने वाले, घरवालों के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। दोनों का प्यार शादी के बाद शुरू में तो पनपता है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दूरियां आने लगती हैं। इस फिल्म की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतने ही प्यारे इस फिल्म के गाने भी हैं। इस रोमांटिक फिल्म में रोमांस के किंग शाहरुख खान का कैमियो भी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है।

4/6

सलाम नमस्ते

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म सलाम नमस्ते अपने वक्त से काफी आगे की फिल्म थी। फिल्म में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा नजर आए थे। इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। फिल्म में लिवइन रिलेशनशिप और शादी से पहले प्रेग्नेंसी जैसी चीजें दिखाई गई हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।

5/6

चलते चलते

साल 2003 में रिलीज हुई रोमांस किंग शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म चलते चलते भी एक फील गुड फिल्म है। इस फिल्म के रोमांटिक गाने इतने सालों बाद भी लोग सुनते हैं और अपने पार्टनर्स को सुनाते हैं। फिल्म शाहरुख खान की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 हैं।

6/6

बचना ऐ हसीनों

साल 2008 में आई रणबीर कपूर की फिल्म बचना ऐ हसीनों में रणबीर ने एक प्लेबॉय का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिका और रणबीर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। रणबीर कपूर की बचना ऐ हसीनों की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबारिश के मौसम में पार्टनर संग देखें बॉलीवुड की ये रोमांटिक फिल्में, नेटफ्लिक्स ने की हैं रिकमेंड