
ओटीटी लवर्स हमेशा ही कुछ नया और दिलचस्प खोजते हैं। ऐसे में हर किसी की अपनी एक अलग पसंद होती है। किसी को ओटीटी पर रोमांटिक फिल्में देखने पसंद है तो किसी को क्राइम और थ्रिलर फिल्में।

2/7अगर आप भी क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे जिसे देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा। इस फिल्म का एक-एक सीन आपका दिमाग हिला देगा। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?

3/7हम बात कर रहे हैं साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'वलाथु वशाथे कल्लन' की। थिएटर में सफल प्रदर्शन के बाद 'वलाथु वशाथे कल्लन' ओटीटी पर भी बवाल मचा रही है। इस फिल्म को जीतू जोसेफ ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी बेहद जबरदस्त है।

4/7'वलाथु वशाथे कल्लन' सस्पेंस, इमोशनल ड्रामे और दमदार अभिनय से भरपूर है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज और बीजू मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसमें लीना, निरंजना अनूप और लियोना लिशॉय जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। दीनू थॉमस एलान द्वारा लिखित और शाजी नदेसन द्वारा निर्मित ये फिल्म ओटीटी रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है।

5/7'वलाथु वशाथे कल्लन' फिल्म की बात करें तो ये एक पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी बेहद दिल दहलाने वाली है। इसमें एक पिता अपनी बेटी के लापता होने के बाद दुख और गुस्से से भरा होता है।

6/7पिता अपनी बेटी के लिए पुलिस अधिकारी के खिलाफ इंसाफ पाने का फैसला करता है, जिसके बारे में उसे यकीन है कि वह इस अपराध में शामिल है। जब सिस्टम उसे निराश करता है तो वह खुद ही कमान संभाल लेता है। इस फिल्म को अगर आप देखने बैठ गए तो आखिरी तक कहानी में उलझे रहेंगे। इसकी कहानी 'दृश्यम' की तरह ही शानदार है।

7/7'वलाथु वशाथे कल्लन' प्राइम वीडियो और मनोरमामैक्स पर स्ट्रीम हुई है। सस्पेंस, ड्रामा और जबरदस्त किरदारों के मेल से बनी इस मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।
