1998 की वो फ्लॉप फिल्म जिसने जीते दो नेशनल अवॉर्ड्स, 7.5 है IMDb रेटिंग

Shah Rukh Khan Flop Film: आज हम आपको शाहरुख खान की एक ऐसी फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने दो नेशनल अवॉर्ड मिले। ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। 

Harshita PandeyMay 10, 2026 07:17 pm IST
1/8

1998 में रिलीज हुई थी फिल्म

साल 1998 में शाहरुख खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

2/8

दिल से

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है दिल से। ये फिल्म 21 अगस्त, 1998 को रिलीज हुई थी।

3/8

शाहरुख खान की बेस्ट फिल्मों में से एक

दिल से, क्रिटिक्स के नजरिए से शाहरुख खान की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा नजर आई थीं।

4/8

फिल्म का बजट और कमाई

boxofficeindia.com के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 11 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 18.40 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

5/8

फिल्म ने जीते दो नेशनल अवॉर्ड

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हुई थी, लेकिन फिल्म ने अपने नाम दो नेशनल अवॉर्ड्स किए थे। इस फिल्म को बेस्ट ऑडियोग्राफी और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी की लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

6/8

बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीता अवॉर्ड

नेशनल अवॉर्ड समेत फिल्म ने 12 अवॉर्ड जीते हैं। मणि रत्नम को इस फिल्म के लिए बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिला था।

7/8

मणि रत्नम हैं फिल्म के डायरेक्टर

इस फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को लिखने वालों में तिग्मांशु धूलिया, सुजाता और मणि रत्नम का नाम शामिल है।

8/8

दिल से की आईएमडीबी रेटिंग

दिल से की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। वहीं, अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन1998 की वो फ्लॉप फिल्म जिसने जीते दो नेशनल अवॉर्ड्स, 7.5 है IMDb रेटिंग