1/7बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो आज भी अपने गानों और कहानी के लिए याद की जाती हैं। एक ऐसी ही फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी, जिसने एक साथ तीन स्टार्स को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था।

हम बात कर रहे हैं साल 1991 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'साजन' की। इस मूवी में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इस मूवी ने इन तीनों स्टार्स को बड़ी पहचान दिलाई।

ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और साल 1991 की हाईएस्ट ग्रोसर बनकर उभरी। मूवी के गाने आज भी हिट हैं।

ये बात शायद ही आप जानते हों कि 'साजन' के लिए डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा की पहली पसंद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नहीं थे। बल्कि वो संजय की जगह आमिर और माधुरी की जगह आयशा जुल्का को लेना चाहते थे।

अब बात करते हैं फिल्म के बजट की तो मेकर्स ने केवल 1.58 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। इस रकम में कलाकारों की फीस के साथ-साथ प्रोडक्शन का बजट भी शामिल है।

फिल्म साजन ने 18.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उस साल रिलीज हुई किसी भी मूवी ने इतना शानदार कारोबार नहीं किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई।

आपको बता दें कि इसके बाद सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने कई और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।
