'तुमको मार डालेंगे', 1981 की इस फिल्म के लिए राकेश बेदी को मिली थीं धमकियां, क्लाइमेक्स बदलने की हुई थी मांग

आज हम आपको साल 1981 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसकी रिलीज के बाद धुरंधर एक्टर राकेश बेदी को जान से मारने की धमकियां मिली थीं। लोगों की डिमांड थी कि फिल्म का क्लाइमेक्स बदला जाए। 

Harshita PandeyMay 13, 2026 03:29 pm IST
1/8

राकेश बेदी को मिली थीं धमकियां

धुरंधर से चर्चा में आए राकेश बेदी ने हाल ही में अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का किस्सा शेयर किया है। इस फिल्म की रिलीज के बाद राकेश बेदी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

2/8

एक दूजे के लिए

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है एक दूजे के लिए। फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी और उस साल की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

3/8

कमल हासन और रति अग्निहोत्री

इस फिल्म में राकेश बेदी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में राकेश बेदी के साथ कमल हासन और रति अग्निहोत्री नजर आई थीं।

4/8

राकेश बेदी को मिले धमकियों वाले खत

Mashable India से खास बातचीत में राकेश बेदी ने बताया कि वो फिल्म चार साल तक चली थी। फिल्म का ऐसा क्रेज था कि उन्हें फिल्म रिलीज के बाद जान से मारने की धमकियों वाले खत मिल रहे थे।

5/8

राकेश बेदी

दरअसल, फिल्म में राकेश बेदी का किरदार रति अग्निहोत्री के किरदार से प्यार करने लगता है। रति और अग्निहोत्री और कमल हासन का किरदार एक दूसरे से प्यार करते हैं।

6/8

क्लाइमेक्स से निराश थे फैंस

राकेश बेदी के किरदार की वजह से रति और कमल हासन का किरदार फिल्म के क्लाइमेक्स में सुसाइड कर लेते हैं। फैंस ने जब फिल्म का क्लाइमेक्स देखा तो कपल के सुसाइड वाले क्लाइमेक्स से काफी निराश हुए।

7/8

क्लाइमेक्स बदलने की मांग

राकेश बेदी बताते हैं कि भारत में कैंपेन चला इस फिल्म के क्लाइमेक्स को री-शूट करने के लिए। राकेश बेदी ने कहा कि उन्हें खत आते थे कि तुम्हें जान से मार देंगे, तुमने उन दोनों को मरवाया है।

8/8

किसने की थी डायरेक्ट

फिल्म को के. बालाचंदर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'तुमको मार डालेंगे', 1981 की इस फिल्म के लिए राकेश बेदी को मिली थीं धमकियां, क्लाइमेक्स बदलने की हुई थी मांग