
हिंदी सिनेमा इन 11 फिल्मों के बिना अधूरा है। इन फिल्मों की कहानी, म्यूजिक और एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के बाद ऑडियंस के लिए एक सुंदर यादें भी तैयार की। आज भी टीवी पर सफल इन फिल्मों की IMDb रेटिंग ये रही।

2/121957 में नरगिस दत्त, सुनील दत्त और राजेंद्र की फिल्म मदर इंडिया ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। महबूब खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उनकी डायरेक्ट की हुई औरत की रीमेक थी। मदर इंडिया को ऑस्कर का नॉमिनेशन मिला था और IMDb पर फिल्म की रेटिंग 7.8 है।

3/12के आसिफ नाम के डायरेक्टर अपने सपनों को फिल्मों के जरिए दिखाते और उन्हें पूरा करते थे। बड़ा ग्रैंड सेट, मोटा बजट और फिल्म बन कर तैयार हुई मुग़ल-ए आजम। इस फिल्म को बनाने में कई साल लग गए। लेकिन जब ये फिल्म थिएटर पर पहुंची तो जादू हो गया। फिल्म जबरदस्त सफल हुई। सलीम और अनारकली तो अमर हो गए। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।

4/12रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म शोले आज भी खास मानी जाती है। 1975 में आई इस फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, संजीव कुमार जैसे एक्टर्स थे। फिल्म के किरदार आज भी मशहूर हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है।

5/12सूरज बड़जात्या ने अपने ही प्रोडक्शन में बनी फिल्म नदिया के पार का रीमेक हम आपके हैं कौन बनाया था। फिल्म 1993 में रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया था। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली हुई है।

6/12शाहरुख खान और काजोल के करियर को अलग दिशा देने वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी सबसे मशहूर फिल्म है। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू की शुरुआत की थी। फिल्म की कहानी और म्यूजिक जबरदस्त हिट हुआ था। इस फिल्म को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।

7/12सूरज बडजात्या ने 1999 में एक और फैमिली ड्रामा फिल्म हम साथ साथ हैं बनाई थी। इस फिल्म में सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू, मोहनीश बहल समेत कई एक्टर्स थे। फिल्म को ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया। इस फिल्म को IMDb पर 6.4 की रेटिंग मिली हुई है।

8/12साल 2001 में आई आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म लगान भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। फिल्म में आमिर खान ने लीड किरदार निभाया था। आज भी ये फिल्म पसंद की जाती है। फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है।

9/122002 में आई शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास की कहानी कोई नहीं भूला। इस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कड़ी मेहनत थी। बॉक्स ऑफिस पर सफल इस फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली।

10/12आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर साल 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। कहानी तीन स्टूडेंट पर बेस्ड थी। इस फिल्म को IMDb पर इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 8.4 की रेटिंग मिली हुई है।

11/12साल 2016 में आई फिल्म आमिर खान की दंगल को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। इंडियन सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में सबसे ऊपर है। फिल्म को IMDb पर 8.3 मिली हुई है।

12/12हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर ने धमाका कर दिया था। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को IMDb पर 8.3 मिली हुई है।
