राजपाल अकेले नहीं, पैसों से जुड़े विवाद में घिर चुके हैं बॉलीवुड के ये 9 चेहरे

राजपाल यादव एक बार फिर चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। पर राजपाल अकेले नहीं हैं जो किसी तरह के वित्तिय विवाद में फंसे हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन चेहरों के बारे में जो पैसों से जुड़े विवाद में फंस चुके हैं। 

Harshita PandeyJul 11, 2026 12:07 am IST
1/9

विवादों में रहे ये सितारे

राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए 'मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद राजपाल यादव वो पैसा नहीं चुका पाए और ब्याज समेत 5 करोड़ की कीमत 9 करोड़ के आसपास पहुंच गई। लोन न चुका पाने और चेक बाउंस के मामले में राजपाल यादव लंबे वक्त से कोर्ट के चक्कर लड़ा रहे हैं। इस केस के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने की जेल का आदेश दिया है।

2/9

सोनू सूद

पैसों के विवाद में फंसे एक्टर्स में सोनू सूद का नाम भी शामिल है। पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय ने एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनू सूद से पूछताछ की थी। इतना ही नहीं सोनू सूद की करीब 1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी अस्थायी रूप से जब्त कर ली थी।

3/9

मिथुन चक्रवर्ती

एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर का नाम भारत के सबसे बड़े घोटालों में से एक शारदा चिट फंड घोटाले में सामने आया था। इस घोटाले में नाम आने के चलते मिथुन ने राज्यसभा से साल 2016 में इस्तीफा दे दिया था।

4/9

जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से ईडी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्हें ठग सुकेश से इस मनी लॉन्ड्रिंग की कमाई से महंगे तोहफे और वित्तीय लाभ मिले हैं। सुकेश चंद्रशेखर के कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस नोहा फतेही का भी नाम आ चुका है।

5/9

अमीषा पटेल

कहो ना प्यार है गर्ल अमीषा पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये विवाद साल 2017 से जुड़ा है। आरोप हैं कि एक शादी में परफॉर्म करने के लिए अमीषा को 14.50 लाख का एडवांस दिया गया था। अमीषा इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने 10 लाख नकद और 4.5 लाख का चेक दिया था। अमीषा का चेक बाउंस हो गया था। इस मामले में अमीषा के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि, अमीषा ने इस मामले के बारे में बात करते हुए कहा था कि ये एर पुराना सुलझा हुआ मामला है।

6/9

डिनो मोरिया

एक्टर का नाम पिछले साल 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई घोटाले में सामने आया था। इस मामले में डिनो से ईडी ने पूछताछ की थी। ED अब भी इस मामले की जांच कर रही है।

7/9

श्रेयस तलपड़े

एक्टर श्रेयल तलपड़े का नाम भी एक घोटाले में आ चुका है। इसी साल श्रेयस के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों के खिलाफ यूपी मैनपुरी के भोगांव में शिकायत दर्ज हुई थी। यह मामला एक निवेशक की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद दर्ज हुआ था। एक व्यक्ति ने इन सभी पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

8/9

राजकुमार संतोषी

इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का नाम भी शामिल है। राजकुमार संतोषी का नाम कई चेक बाउंस मामलों में सामने आया चुका है।

9/9

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम बिटकॉइन पोंजी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में ईडी ने उनकी करीब ₹98 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनराजपाल अकेले नहीं, पैसों से जुड़े विवाद में घिर चुके हैं बॉलीवुड के ये 9 चेहरे