Photos: ट्रैफिक जाम और जलभराव, भारी बारिश के बाद पानी-पानी हुआ दिल्ली-NCR

दिल्ली-एनसीआर भारी बारिश के बाद एक बार फिर बेहाल है। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। 

Aditi SharmaAug 07, 2026 08:07 pm IST
1/6

भारी बारिश के बाद पानी-पानी हुई दिल्ली

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश से लोग बेहाल है। कई इलाकों में जलभराव और जगह-जगह ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।

2/6

भीषण जाम में फंसे लोग

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाको में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे गाड़ियों की रफ्तार पर भी फर्क पड़ा और लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे।

3/6

कई इलाकों में जलभराव

कई इलाकों घुटनों तक जलभराव हो गया और पानी के बीच से गाड़ियां खींचते नजर आए।

4/6

जलभार के चलते ट्रैफिक जाम भी

बारिश के कारण महरौली-बदरपुर मार्ग, आईटीओ, वजीराबाद मार्ग, पटेल मार्ग, रोहतक मार्ग, शंकर मार्ग, कीर्ति नगर मार्ग, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग, पीरागढ़ी और शाहीन बाग मार्गों पर ट्रैफिक जाम रहा।

5/6

इन इलाकों में भी यातायात प्रभावित

इसके अलावा जीटी मार्ग, जीटीबी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन सहित पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भी यातायात प्रभावित रहा। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार, सैनिक फार्म्स और महरौली-बदरपुर मार्ग के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में जलभराव होने की सूचना दी है।

6/6

मेट्रो स्टेशन पर भी भीड़

इसके अलावा भारी बारिश के चलते दिल्ली मेट्रो में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। उधर गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर कानकोर्स इलाके में भी पानी भर गया।

Hindi NewsफोटोPhotos: ट्रैफिक जाम और जलभराव, भारी बारिश के बाद पानी-पानी हुआ दिल्ली-NCR