Hindi Newsफोटोलाल किले के पास बम धमाके के बाद कैसे हैं हालात; PHOTOS में देखिए

लाल किले के पास बम धमाके के बाद कैसे हैं हालात; PHOTOS में देखिए

नई दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई। कई अन्य की खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में आठ व्यक्तियों की मौत हो गई।  धमाके बाद घटनास्थल के हालात बयां करती तस्वीरें...

DeepakMon, 10 Nov 2025 09:03 PM
1/10

आग पर काबू पाने की कोशिश

वाहनों में धमाके के बाद लगी भीषण आग को काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम पूरी शिद्दत के साथ जुट गई।

2/10

जैसे पिघल गए ई-रिक्शा

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास हुआ यह बम धमाका काफी खतरनाक था। मौके की तस्वीरों में नजर आ रहा है कि ई-रिक्शा जैसे पिघल गया है। वहीं, मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

3/10

हर तरफ तबाही

दिल्ली में लाल किला के बाद कार में बम धमाके हुए। इसके बाद वहां पर हर तरफ आग और तबाही का मंजर नजर आ रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने ऐसा धमाका कभी नहीं सुना था।

4/10

सुरक्षा के इंतजाम

घटना के तत्काल बाद वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं, बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी वहां भेजी गईं, ताकि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जा सके।

5/10

सुरक्षा के इंतजाम

बम धमाके की खबर मिलते ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होने लगे। आनन-फानन में वहां पर बैरिकेडिंग कर दी गई और अग्निशमन दल को भी तैनात कर दिया गया।

6/10

सब कुछ तहस-नहस

बम धमाके कितने तगड़े थे, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर मौजूद कारें बुरी तरह से तुड़-मुड़ गईं।

7/10

उड़ गए कार के चीथड़े

जिस कार में धमाके हुए, उसके चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल का मंजर ऐसा था कि हर तरफ बस राख ही राख फैली नजर आ रही थी।

8/10

मोबाइल में वीडियो बनाने लगे लोग

लाल किले के पास विस्फोट की जानकारी होते ही, वहां मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ भागे। आग की ऊंची-ऊंची लपटों के बीच कुछ लोग वीडियो बनाते भी नजर आए।

9/10

स्ट्रेचर पर अवशेष

धमाका इतना तगड़ा था कि मरने वालों के शव का अवशेष भी बड़ी मुश्किल से मिला। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने शवों को अवशेष को उठाकर स्ट्रेचर पर रखा।

10/10

कारों का ऐसा हुआ हाल

बम धमाके में कारों के चीथड़े तो उड़े ही, ऐसा लगा जैसे उन्हें किसी ने भट्टियों में पिघला दिया है। कुछ कारों को देखकर उनके मॉडल या नाम तक का अनुमान लगाना मुश्किल था।