रोहित के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत 141 रन से जीता
भारत 141 रन से जीता
Vikasindia beat sri lanka by 141 run in 2nd odi
कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा के करियर के तीसरे दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 141 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। रोहित ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 153 गेंद में 12 छक्कों और 13 चौकों की मदद से नाबाद 208 रन बनाए, जिससे भारत 4 विकेट पर 392 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। श्रीलंका के खिलाफ यह भारत का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।
india beat sri lanka by 141 run in 2nd odi
रोहित ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (68) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़ने के अलावा श्रेयस अय्यर (88) के साथ दूसरे विकेट के लिए 213 रन की साझेदारी भी की। भारत का यह स्कोर इस मैदान पर वनडे में सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2011 में नीदरलैंड के खिलाफ यहां 5 विकेट पर 351 रन बनाये थे।
india beat sri lanka by 141 run in 2nd odi
श्रीलंका की टीम इसके जवाब में पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 111) के शतक के बावजूद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (60 रन पर 3 विकेट) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (43 रन पर 2 विकेट) के सामने 8 विकेट पर 251 रन ही बना सकी। मैथ्यूज ने 132 गेंद की अपनी पारी में 3 छक्के और 9 चौके मारे।
संबंधित फोटो गैलरी
india beat sri lanka by 141 run in 2nd odi
मैथ्यूज ने बुमराह पर चौके के साथ 12वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। पदार्पण कर रहे वाशिंगटन सुंदर (64 रन पर 1 विकेट) ने लाहिरू थिरिमाने (21) को बोल्ड करके पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। मैथ्यूज ने बुमराह पर 2 चौके जड़ने के बाद सुंदर पर पारी का पहला छक्का जड़ा। श्रीलंका ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बनाए।
india beat sri lanka by 141 run in 2nd odi
चहल ने निरोशन डिकवेला (22) को सुंदर के हाथों कैच कराके पहला विकेट हासिल किया। असेला गुणारत्ने (34) ने आते हुए कुछ अच्छे शाट खेले। उन्होंने सुंदर के ओवर में 3 चौके मारे। मैथ्यूज ने बुमराह की गेंद पर 1 रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। चहल ने इसके बाद गुणारत्ने और तिसारा परेरा (05) को पवेलियन भेजा। धोनी ने गुणारत्ने को स्टंप किया जबकि परेरा का कैच लपका।