Hindi News फोटो क्रिकेटCWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी

Mridula
CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी 1/5

Kane Williamson (AFP)

28 वर्षीय कप्तान केन विलियमसन किवी टीम के सबसे बड़े स्टार हैं। टीम को यदि खिताब का सपना पूरा करना है तो विलियम्सन को बड़ी पारियां खेलनी ही होगी। हालिया आईपीएल में हालांकि विलियमसन का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। वह नौ मैचों में एक अर्धशतक के साथ सिर्फ 156 रन ही बना सके। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉर्म में लौटना उनके लिए मुश्किल काम नहीं होना चाहिए। केन का 139 मैचों में 11 शतक और 37 अर्धशतकों के साथ 5554 रन अपने खाते में जोड़ चुके हैं। Kane Williamson (AFP)

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी 2/5

Trent Boult.jpg

29 साल के ट्रेंट बोल्ट इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। शानदार लय में चल रहे बोल्ट नई गेंद से विकेट चटकाने में महारत रखते हैं। वर्ल्ड कप में वह कीवी टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ी होंगे। 79 मैचों में उनके नाम 147 विकेट हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर सात विकेट है। आईपीएल के 12वें संस्करण में दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। Trent Boult.jpg

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी 3/5

martin guptill afp

32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली थी। उनके नाम 16 शतक भी हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में गप्टिल ने लगातार दो शतक ठोके। वह जब लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ डालते हैं। Martin Guptill (AFP)

संबंधित फोटो गैलरी

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी 4/5

ross tailor photo ht

35 साल के रोस टेलर सबसे अनुभवी बल्लेबाज होने के साथ मध्यक्रम की मजबूत कड़ी हैं। वह पहले मजबूती से क्रीज पर पैर जमाते हैं और फिर धुआंधार बल्लेबाजी कर विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ाते हैं। उन्होंने इस साल 8 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 200 रन की पारी खेलने का कारमाना किया। हाल में टेलर ने काउंटी क्रिकेट भी खेली। वह इंग्लैंड के हालात से से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ross tailor photo ht

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी 5/5

colin munro photo-ht

32 साल के मध्यक्रम के बल्लेबाज कोलिन मुनरो कीवी टीम के सबसे शानदार ऑलराउंडर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 105 का है जो दिखाता है कि वह तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं। वह उपयोगी गेंदबाज भी हैं। मुनरो हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले। हालांकि वहां उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात आती है तो वह अलग ही रंग में नजर आते हैं। colin munro photo-ht

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

ENGvPAK: दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 126-5

10

बेहद खूबसूरत हैं युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हन धनश्री वर्मा- PICS

7

ENGvPAK 1st Test: बाबर आजम का अर्थशतक, पाकिस्तान का स्कोर 139/2

5

ENGvsWI: वेस्टइंडीज को 269 रनों से रौंद इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

8

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

CWC 2019: ये हैं न्यूजीलैंड टीम के 5 मैदान के महारथी

अगली गैलरीज