Hindi News फोटो क्रिकेटICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम

विश्व कप (ICC World Cup 2019) में अपनी टीम की कप्तानी करना क्रिकेटरों के लिए खास होता है। 2019 के विश्व कप में कम से कम सात कप्तान ऐसे हैं, जो पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे...

Mridula
ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम1/10

virat kohli photo credit reuters

विराट कोहलीः (भारत)- किंग कोहली 2011 की विश्व कप विजेता टीम थे। महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में कोहली का कायाकल्प हुआ है। कोहली हर निर्णय के बारे में धौनी से चर्चा करते हैं। कोहली दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज माने जाते हैं। वह 227 वनडे में 10,843 रन बना चुके हैं। इनमें 49 अर्द्धशतक और 41 शतक शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कर 183 है। Virat Kohli (Photo Credit: Reuters)

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम2/10

Aaron Finch.jpg

एरोन फिंचः (ऑस्ट्रेलिया)- क्रिकेट जगत में फिंच को एक्सीडेंटल कप्तान माना जाता है, क्योंकि उन्होंने उस समय कप्तानी संभाली जब गेंद से छेड़छाड़ के मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक एक साल का प्रतिबंध लगा था। 32 वर्षीय फिंच आक्रामक ओपनर माने जाते हैं। वह 109 वनडे मैचों में 4052रन बना चुके हैं। उनका अधिकतम स्कोर नाबाद 153 है। वह 3विकेट भी ले चुके हैं। Aaron Finch.jpg

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम3/10

faf du plessis bcci afp

फाफ डुप्लेसी (दक्षिण अफ्रीका)- जब भी दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में शामिल होता है, 'चोकर्स मजाक' वायरल होने लगता है। एबी डिविलियर्स के बचपन के दोस्त डुप्लेसी 134 वनडे खेलकर 5120 रन बना चुके हैं। इनमें 32 अर्द्धशतक और 11 शतक शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कोर 185 है। Faf du Plessis (BCCI)(AFP)

संबंधित फोटो गैलरी

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम4/10

Jason Holder (AFP)

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)- जब फ्रैंचाइजी क्रिकेटर इंटरनेशल क्रिकेट में खेल रहे थे जेसन होल्डर वेस्टइंडीज टीम में थे। वह पिछले पांच साल से टीम के कप्तान हैं। वह 95 वनडे मैचों में 1574 रन बना चुके हैं, इनमें आठ अर्द्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा वह 121 विकेट ले चुके हैं। उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन पर 5 विकेट था। Jason Holder (AFP)

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम5/10

eoin morgan action images via reuters

इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)- इस समय इंग्लैंड रैंकिंग में नंबर वन टीम है और यह कप्तान इयोन मोर्गन और कोच ट्रेवर बेलिस की वजह से संभव हुआ है। मोर्गन 222 वनडे मैचों में 6977 रन बना चुके हैं। इसमें 45अर्द्धशतक और 12शतक शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कर नाबाद 124 है। Eoin Morgan (Action Images via Reuters)

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम6/10

Kane Williamson(AFP)

केन विलियमन (न्यूजीलैंड)- आईपीएल में भी विलियमसन ने क्रिकेटिंग शाट्स खेल कर ही रन बनाए। तकनीकी रूप से मजबूत केन एक शानदार बल्लेबाज और कप्तान हैं। वह 139 वनडे मैचों में 5554रन बना चुके हैं। इसमें 37अर्द्धशतक और 11शतक शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कोर नाबाद 145 है। Kane Williamson(AFP)

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम7/10

gulbadin naib getty images

गुलबादीन नायब (अफगानिस्तान)- 28 वर्षीय गेंदबाजी ऑळराउंडर नियमित रूप से अच्छे परफॉर्मर हैं। उनके कप्तान बनने के बाद बहुत सी भवें उनकी ओर उठी थीं। राशिद खान और मोहम्मद नबी ने उनके कप्तान बनने पर निराशा प्रकट की थी। नायब को इस विश्व कप में बहुत कुछ साबित करना है। 55 वन में 830 रन बनाने वाले नायब 50विकेट भी ले चुके हैं। उनका अधिकतम स्कोर 50 है। Gulbadin Naib(Getty Images)

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम8/10

mashrafe mortaza afp

मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश)- मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश के सिर्फ क्रिकेट कप्तान नहीं हैं बल्कि वह एक भावना हैं। 18 साल से टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे मुर्तजा संभवतः अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। मुर्तजा ने 209 मैचों में 1752 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 51 है। वह 265 विकेट भी ले चुके हैं। Mashrafe Mortaza (AFP)

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम9/10

dimuth karunaratne

दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)- जब चयनकर्ताओं ने दिमुथ करुणारत्ने को विश्व कप के लिए कप्तान नियुक्त किया तो बहुत लोगों को आश्चर्य हुआ। खासकर इसलिए क्योंकि वह 2015 से श्रीलंका के लिए कोई वनडे नहीं खेले हैं। करुणारत्ने 18 वनडे मैचों में 267 रन बना चुके हैं। उनका अधिकतम स्कोर 77 है। वह दो विकेट भी ले चुके हैं। Dimuth Karunaratne

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम10/10

sarfaraz ahmed afp

सरफराज अहमद (पाकिस्तान)- सरफराज अहमद ने आगे बढ़कर पाकिस्तान को लीड किया है। खासतौर पर 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी से। पाकिस्तानी टीम को फोकस काफी हद तक सरफराज पर रहेगा। सरफराज अहमद 106 वनडे मैचों में 2128 रन बना चुके हैं, उनका अधिकतम स्कोर 105 है। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 105 कैच और 23 स्टंपिंग भी की हैं। Sarfaraz Ahmed (AFP)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

ENGvPAK: दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 126-5

10

बेहद खूबसूरत हैं युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हन धनश्री वर्मा- PICS

7

ENGvPAK 1st Test: बाबर आजम का अर्थशतक, पाकिस्तान का स्कोर 139/2

5

ENGvsWI: वेस्टइंडीज को 269 रनों से रौंद इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

8

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

ICC World Cup 2019: 10 टीमों के कप्तान, जानें किसमें कितना है दम

अगली गैलरीज