Hindi News फोटो क्रिकेट HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी

HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी

HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी

Vikas Sharma
 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी1/8

happy birthday ms dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है। माही और 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था।

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी2/8

happy birthday ms dhoni

धोनी झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। धोनी एक दशक से भी ज्यादा समय तक विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान हर भूमिका में फिट रहे। एमएस धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसी छाप छोड़ी है, जो आने वाले सालों तक बरकरार रहेगी। (Photo-Instagram)

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी3/8

happy birthday ms dhoni

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि धोनी ने खुद अभी तक अपने संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। (Photo-Instagram)

संबंधित फोटो गैलरी

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी4/8

happy birthday ms dhoni

धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने अब तक 350 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी ने भारत के लिए 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए हैं। (Photo-Instagram)

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी5/8

happy birthday ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर के सफर का आगाज 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश की सरजमीं पर हुआ था। धोनी के करियर की शुरुआत काफी खराब रही थी। उन्होंने अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में 0 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में 7वें नंबर पर खेलने उतरे और वह पहली ही बॉल पर रन आउट हो गए थे। (Photo-Instagram)

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी6/8

happy birthday ms dhoni

धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 2 दिसंबर 2005 में की थी। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 11 रन बनाए थे। वहीं, धोनी ने अपना पहली टी-20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। इस मैच में धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। (Photo-Instagram)

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी7/8

happy birthday ms dhoni

जब धोनी 2004 में अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह खिलाड़ी एक दिन ऐसा नाम बनाएगा, लेकिन डेब्यू के बाद 5वें मैच में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेल कर पूरी दुनिया को अपने आने की खबर दे दी थी। (Photo-Instagram)

 HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी8/8

happy birthday ms dhoni

1983 में पहला विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया को 28 साल बाद एक बार फिर से धोनी ने विश्व विजेता बनाया। (Photo-Instagram)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

ENGvPAK: दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 126-5

10

बेहद खूबसूरत हैं युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हन धनश्री वर्मा- PICS

7

ENGvPAK 1st Test: बाबर आजम का अर्थशतक, पाकिस्तान का स्कोर 139/2

5

ENGvsWI: वेस्टइंडीज को 269 रनों से रौंद इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

8

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

HAPPY BIRTHDAY महेंद्र सिंह धोनी

अगली गैलरीज