Hindi News फोटो क्रिकेटमहिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Vikas
महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त1/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट (25 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। (फोटो-एपी)

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त2/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 202 रनों का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड की टीम को 41 ओवर में 136 रन पर ढेर कर दिया। (फोटो-पीटीआई)

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त3/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

भारत से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 5 रन के स्कोर पर ही एमी जोन्स (1) का विकेट गंवा दिया। मेहमान टीम इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और वह भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य से 66 रन दूर रह गई। (फोटो-एएफपी)

संबंधित फोटो गैलरी

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त4/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

इंग्लैंड के लिए नेटाली शिवर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उन्होंने 66 गेंदों पर 5 चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान हीथर नाइट ने 64 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। टैमी ब्युमोंट ने 18 और साराह टेलर ने 10 रन बनाए। मेहमान टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। (फोटो-एएफपी)

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त5/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

भारत की ओर से बिष्ट ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनके अलावा शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने 2-2 जबकि झूलन गोस्वामी ने 1 विकेट हासिल किया। (फोटो-एएफपी)

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त6/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

इससे पहले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम 49.4 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। (फोटो-एपी)

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त7/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जेम्मिाह रोड्रिगेज (48) और स्मृति मंधाना (24) ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को मजजबूत शुरूआत दी। (फोटो-एएफपी)

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त8/8

Ekta Bisht stars as India women thrash England by 66 runs in 1st ODI

इंग्लैंड के लिए जार्जिया एल्विस, नेटाली शिवर और सोफी एकलेस्टोन ने 2-2 जबकि आन्या श्रब्सूले ने 1 विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच सोमवार को खेला जाएगा। (फोटो-एपी)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

ENGvPAK: दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 126-5

10

बेहद खूबसूरत हैं युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हन धनश्री वर्मा- PICS

7

ENGvPAK 1st Test: बाबर आजम का अर्थशतक, पाकिस्तान का स्कोर 139/2

5

ENGvsWI: वेस्टइंडीज को 269 रनों से रौंद इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज

8

ENGvsWI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

महिला क्रिकेट: भारत 66 रन से जीता, सीरीज में 1-0 की बढ़त

अगली गैलरीज