Top 5 CSE Computer Science Engineering colleges in India for BTech Top 5 CSE Engineering colleges: ये हैं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के टॉप 5 B.Tech कॉलेज, मिलता है लाखों-करोड़ों का पैकेज
Hindi NewsगैलरीकरियरTop 5 CSE Engineering colleges: ये हैं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के टॉप 5 B.Tech कॉलेज, मिलता है लाखों-करोड़ों का पैकेज

Top 5 CSE Engineering colleges: ये हैं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के टॉप 5 B.Tech कॉलेज, मिलता है लाखों-करोड़ों का पैकेज

  • Top 5 B.Tech CSE Colleges in India: कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग हमेशा से ही बी.टेक का सबसे पॉपुलर और डिमांड वाला कोर्स रहा है। अगर आप भी जेईई एग्जाम के बाद कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करना चाहते हैं तो ये हैं इंडिया के टॉप 5 कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट।

PrachiFri, 14 March 2025 07:57 PM
1/5

आईआईटी बॉम्बे

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे अपने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए फेमस है, अक्सर जेईई टॉपर्स के बीच कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी बॉम्बे टॉप च्वाॅइस मानी जाती है। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है।

2/5

आईआईटी दिल्ली

आईआईटी दिल्ली अपने रिसर्च फोकस और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, कैमिकल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे अनेक इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए जानी जाती है। यहां की प्लेसमेंट करोड़ों में जाती है।

3/5

आईआईटी मद्रास

आईआईटी मद्रास, एक शानदार फैकल्टी स्टॉफ और स्टूडेंट्स कम्युनिटी के साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अपनी एक्सीलेंस के लिए बहुत फेमस है। यहां के स्टूडेंट्स को बहुत अच्छा जॉब पैकेज मिलता है।

4/5

आईआईटी खड़गपुर

आईआईटी खड़गपुर, भारत में स्थापित पहला आईआईटी है, यहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और विभिन्न सब्जेक्ट में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में बी.टेक कोर्सेज प्रदान करती है। यहां का प्लेसमेंट बहुत अच्छा है। यह इंडिया की बेस्ट आईआईटी में से एक है।

5/5

आईआईटी कानपुर

आईआईटी कानपुर रिसर्च और डेवलपमेंट पर बहुत फोकस करता है, विशेष रूप से अपने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए जेईई टॉपर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है।