Hindi News फोटो कॅरियरRRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) अगले हफ्ते ग्रुप डी एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर सकता...

Pankaj
RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम1/6

RRB Group D

rrb group d result 2018 - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अगले हफ्ते ग्रुप डी एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। फिलहाल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट डेट की ऑफिशल घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट 10 से 15 फरवरी के बीच घोषित हो सकता है।

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम2/6

RRb result declared

आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर प्रकाशित किये जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम रेलवे बोर्ड की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक है। यह एग्जाम 17 सितंबर को शुरू होकर 17 दिसंबर 2018 तक चला था। इसके जरिये रेलवे भर्ती बोर्ड 62,907 पदों को भरने जा रहा है।

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम3/6

download rrb group d admit card 2018

इस एग्जाम में करीब 1.89 करोड़ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस एग्जाम की आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। अगले हफ्ते तक केवल लिखित एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया जाएगा और इसके बाद भी अभ्यर्थियों को चयन के अगले चरणों से गुजरना होगा। रिजल्ट के बाद आवेदकों को फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट देना होगा।

संबंधित फोटो गैलरी

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम4/6

rrb group d PET exam and result date

रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए पीईटी की शर्तें- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) पुरुष उम्मीदवारों के लिए - एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। - चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम5/6

rrb group d answer key

महिला उम्मीदवारों के लिए - एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। - पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम6/6

RRB Recruitment 2018, apprenticeship

कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा था कि भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

6

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 पार्ट टाइम आसान जॉब्स

13

छठे प्रयास में पास किया UPSC, हर कोई कहता है ब्यूटी बिद ब्रेन

6

UPSC : तनु जैन ने IAS की नौकरी क्यों छोड़ी

8

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन बुरा हाल, स्टेशन पर बीती रात

10

इस तरह कुछ ही दिनों में सीख जाएंगे फर्राटेदार इंगलिश बोलना

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम

अगली गैलरीज