
“सफलता एक दिन में नहीं मिलती, मगर ठान ले तो एक दिन जरूर मिलती है।” यूपीएससी परीक्षा हमारे की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा को पास करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन कुछ धुरंधर यह परीक्षा एक बार नहीं बल्कि दो बार पास कर लेते हैं। आईएएस अर्पिता थुबे की सफलता की कहानी ने इस बात को सच कर दिखाया है। (Pic Credit Instagram Account - ias_arpitathube)

2/5आईएएस अधिकारी अर्पिता थुबे ने 2022 में यूपीएससी परीक्षा पास कर 214 रैंक हासिल की थी। अर्पिता थुबे ब्यूटी विद ब्रेन का बेमिसाल उदाहरण हैं। (Pic Credit Instagram Account - ias_arpitathube)

3/5अर्पिता थुबे ने एक बार नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी परीक्षा पास की है। उन्होंने 2020 यूपीएससी परीक्षा में 383 रैंक हासिल की थी, उन्हें आईपीएस कैडर अलॉट हुआ। लेकिन अपने आईएएस अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एक बार फिर 2022 में यूपीएससी परीक्षा दी और आईएएस अधिकारी बन गईं। (Pic Credit Instagram Account - ias_arpitathube)

4/5अर्पिता थुबे ने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। (Pic Credit Instagram Account - ias_arpitathube)

5/5आईएएस अर्पिता थुबे सोशल मीडिया पर भी बहुत चर्चित नाम हैं। उनके इंस्टाग्राम 96 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। (Pic Credit Instagram Account - ias_arpitathube)
