Hindi Newsफोटोसाल 2026 में खरीदना है नया फोन? ₹10 हजार से कम में ये रहीं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

साल 2026 में खरीदना है नया फोन? ₹10 हजार से कम में ये रहीं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

साल 2026 आ गया है और अगर आपको इसकी शुरुआत में नया बजट फोन खरीदना है तो कई मॉडल्स बढ़िया डील ऑफर कर रहे हैं। हम आपके लिए धाकड़ डिवाइसेज की लिस्ट लेकर आए हैं।

Pranesh TiwariJan 01, 2026 07:12 pm IST
1/9

₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रैंड्स की ओर से एंट्री-लेवल सेगमेंट में धाकड़ स्मार्टफोन्स ऑफर किए जा रहे हैं। हम आपके लिए टॉप लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें Motorola से लेकर Samsung तक शामिल हैं। हम आपके लिए वे डिवाइसेज लाए हैं, जो 2026 की शुरुआत में सबसे अच्छी वैल्यू ऑफर कर रहे हैं।

2/9

SAMSUNG Galaxy F07

सैमसंग के डिवाइस में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा रहा है और बैक पैनल पर 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस फोन में 5000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है और फोन 7,204 रुपये में मिल रहा है।

3/9

Motorola Moto g06 Power

मोटोरोला फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है और इसमें 50MP मेन कैमरा दिया गया है। फोन का हाइलाइट इसकी 7000mAh क्षमता वाली बैटरी है और इसमें Android 15 बेस्ड UI मिलता है। इसकी कीमत 8,250 रुपये रह गई है।

4/9

Lava Bold N1 Pro

देसी ब्रैंड लावा के फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और यह IP54 रेटेड डिवाइस है। इसमें 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है और इसकी कीमत 6,899 रुपये है।

5/9

POCO M7 5G

पोको फोन को 9,295 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑर्डर किया जा सकता है और यह 50MP प्राइमरी और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इस फोन में 5160mAh क्षमता वाली बैटरी मिल रही है।

6/9

POCO C71

पोको C-सीरीज डिवाइस में 6.88 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 8MP सेल्फी कैमरा के साथ 32MP मेन कैमरा सेटअप मिलता है। फोन 7,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।

7/9

Samsung Galaxy M07

सैमसंग स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 50MP ऑटोफोकस कैमरा इसका हिस्सा है। 5000mAh बैटरी वाला यह डिवाइस 6,799 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

8/9

Vivo Y19e

वीवो फोन में Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया गया है और 15W फास्ट चार्जिंग वाली 5500mAh बैटरी इसका हिस्सा है। इस डिवाइस की कीमत डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये रह जाएगी।

9/9

Redmi A5

शाओमी का यह डिवाइस 7,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है। इसमें 5200mAh क्षमता वाली बैटरी के अलावा बड़ा 120Hz डिस्प्ले भी दिया गया है।