Hindi Newsफोटो₹40 हजार से कम में Core i5 लैपटॉप! Flipkart Republic Day Sale में 50 प्रतिशत से ज्यादा छूट

₹40 हजार से कम में Core i5 लैपटॉप! Flipkart Republic Day Sale में 50 प्रतिशत से ज्यादा छूट

Flipkart Republic Day Sale में 40 हजार रुपये से कम में Core i5 प्रोसेसर वाले दमदार लैपटॉप खरीदे जा सकते हैं। ASUS, Acer, Thomson और ZEBRONICS जैसे ब्रैंड्स पर 53 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।

Pranesh TiwariJan 18, 2026 04:26 pm IST
1/6

40 हजार रुपये से कम में बेस्ट लैपटॉप डील्स

Flipkart की Republic Day Sale 17 जनवरी से लाइव हो चुकी है और इस बार कंपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है। स्मार्ट टीवी और टैबलेट के साथ-साथ इस सेल में लैपटॉप्स पर भी भारी छूट देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि ग्राहक अब 40 हजार रुपये से कम कीमत में Core i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप खरीद सकते हैं, जिनमें दमदार परफॉर्मेंस और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस सेल के दौरान ASUS, Acer, Infinix, ZEBRONICS और Thomson जैसे ब्रैंड्स के लैपटॉप्स पर 53 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

2/6

ASUS Vivobook 15

ASUS Vivobook 15 को Flipkart सेल में 42 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका MRP 69,990 रुपये है। लैपटॉप में Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर, 8GB RAM, 512GB SSD और 15.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे स्टडी और ऑफिस दोनों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।

3/6

Acer Aspire 3

Acer Aspire 3 को Flipkart Republic Day Sale में 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका MRP 53,000 रुपये है। इस लैपटॉप में Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। 14-इंच डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया डील है।

4/6

Infinix X1 Slim

Infinix X1 Slim को सेल के दौरान 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका MRP 59,999 रुपये है। इसमें Intel Core i5 10th Gen प्रोसेसर, 8GB RAM, 512GB SSD और 14-इंच का डिस्प्ले मिलता है।

5/6

ZEBRONICS Pro Series Z

ZEBRONICS Pro Series Z लैपटॉप पर भी Republic Day Sale में अच्छी छूट मिल रही है। यह लैपटॉप 36,990 रुपये से 39,990 रुपये के बीच मिल रहा है, जबकि इसका MRP 60,999 रुपये है। इसमें Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB SSD और 14-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

6/6

Thomson NEO Core Series

Thomson NEO Core Series इस सेल की दमदार डील मानी जा रही है। इसे सिर्फ 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका MRP 59,999 रुपये है। लैपटॉप में Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB SSD और 15.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।