SBI के लाखों ग्राहकों को झटका, बैंक ने इस पुरानी सर्विस पर चलाई कैंची

SBI के लाखों ग्राहकों को झटका लगने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम से जुड़ी इस पुरानी सुविधा को कम करने जा रहा है। 

Tarun Pratap SinghSep 06, 2026 04:01 pm IST
Follow us on Google News
1/5

बदल रहे हैं SBI ATM से जुड़े नियम

अगर आपका सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में है तो आपके लिए जरूरी खबर है। एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम बदल रहे हैं। पहले की तुलना में अब अन्य बैंकों से फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट कम की जा रही है।

2/5

क्या है मौजूदा नियम

जिन ग्राहकों का सैलरी अकाउंट एसबीआई में है वो इस समय हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन अन्य बैंकों के एटीएम या फिर आटोमेटेड डिपॉजिट एंड विथड्राल मशीन से कर सकते हैं। यह ट्रांजैक्शन किसी भी लोकेशन पर किया जा सकता है।

3/5

क्या है नया नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इन नियमों में संशोधन करने जा रहा है। मौजूदा 10 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा को घटाकर 5 किया जाएगा। यानी आने वाले समय में सिर्फ 5 एटीएम ट्रांजैक्शन ही फ्री रह जाएंगे। बता दें, इसमें बैलैंस इन्क्वायरी भी शामिल है।

4/5

कब से लागू हो रहा है SBI का यह नया बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का यह नया नियम एक अक्टूबर से लागू होने जा रहा है। यानी अगले महीने से अब एटीएम ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट 10 से घटकर 5 होने जा रही है।

5/5

5 ट्रांजैक्शन के बाद कितना पैसा देना होगा?

ग्राहकों को फ्री लिमिट से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन पर फीस देना होगा। अगर अन्य किसी बैंक का एटीएम ग्राहक उपयोग करता तो उसे 23 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा।

Hindi Newsफोटोबिज़नेसSBI के लाखों ग्राहकों को झटका, बैंक ने इस पुरानी सर्विस पर चलाई कैंची