मर्सिडीज ने सी-क्लास में डीजल के 3 नये मॉडल पेश किए
मर्सिडीज ने सी क्लास में डीजल के 3 नये मॉडल पेश किए
VikasMercedes-Benz launch C-Class facelift sedans C 300d C 220d Prime and C 220d Progressive in New Delhi
सी क्लास का डीजल मॉडल 3 संस्करणों सी220 डी प्राइम, सी 220 डी प्रोगेसिव और सी 300 डी एएमजी में उपलब्ध होगा। सी 220 की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 40 लाख रुपए और अन्य 2 मॉडलों की क्रमश 44.25 लाख और 48.50 लाख रुपए होगी।
संबंधित फोटो गैलरी
Mercedes-Benz launch C-Class facelift sedans C 300d C 220d Prime and C 220d Progressive in New Delhi
नये मॉडल में जो बदलाव किए गए हैं वे सी क्लास श्रेणी के इतिहास में अब तक सबसे अधिक हैं। इसमें साढ़े 6 हजार कम्पोनेंट्स बदले गए। नये मॉडल को चलाने में चालक को तो मजा आयेगा ही लक्जरी में भी इसका कोई सानी नहीं होगा।
Mercedes-Benz launch C-Class facelift sedans C 300d C 220d Prime and C 220d Progressive in New Delhi
220 डी प्राइम और प्रोग्रेसिव में 2 लीटर 4 सिलेंडर का इंजन है, जो 194 एचपी की शक्ति और 400 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। मात्र 7.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की गति पकड़ने के साथ ही अधिकतम गति 232 किमी प्रति घंटा है।
Mercedes-Benz launch C-Class facelift sedans C 300d C 220d Prime and C 220d Progressive in New Delhi
सी 300 डी का 2 लीटर वाला इंजन 245 एचपी की शक्ति का है जो 500 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। यह कार 100 किलोमीटर की स्पीड महज 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।