मिनटों में होगा गैस का जुगाड़! बिना एड्रेस प्रूफ के ऐसे मिलेगा छोटू सिलेंडर, वापस करने पर भी मिलेंगे पैसे

अब गैस के लिए लंबा इंतजार नहीं छोटू LPG सिलेंडर से मिनटों में होगा गैस का इंतजाम। जानिए बिना एड्रेस प्रूफ के इसे कैसे लें, बुकिंग का आसान तरीका क्या है, कीमत कितनी है और सिलेंडर वापस करने पर आपको पैसे कैसे मिलते हैं।

Himani GuptaApr 03, 2026 02:53 pm IST
1/6

Here is How to Apply for Chhotu LPG Gas Cylinder

वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब भारत में गैस की कीमतों पर दिख रहा है। लगातार दूसरी बार कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स, किराएदार और छोटे परिवार अब छोटू गैस सिलेंडर की तरफ रुख कर रहे हैं, जो कम कीमत में और बिना ज्यादा झंझट के उपलब्ध हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि इसे लेने के लिए लंबी प्रक्रिया या एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती। आप सिर्फ एक ID देकर इसे आसानी से खरीद सकते हैं। जानिए कैसे:

2/6

कैसे लें Bharatgas Mini सिलेंडर का कनेक्शन

इस गैस कनेक्शन को लेना बहुत आसान है। आपको अपने नजदीकी Bharatgas डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। वहां आपको सिर्फ एक वैध ID प्रूफ दिखाना होगा। इसके बाद आपको एक छोटा सा सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा और आपको तुरंत 5kg का सिलेंडर मिल जाएगा। Bharatgas Mini को आप घर बैठे भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी का टोल-फ्री नंबर 1800 22 4344 डायल करना होता है, और 2 घंटे के अंदर डिलीवरी मिल सकती है (कुछ शहरों में)।

3/6

ऐसे लें Indane Mini LPG सिलेंडर 

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी Indane गैस डिस्ट्रीब्यूटर, किराना स्टोर या चुनिंदा रिटेल आउटलेट पर जाना होगा, जहां यह छोटा सिलेंडर उपलब्ध होता है। वहां आप सिर्फ एक वैध पहचान पत्र (जैसे Aadhaar या PAN) दिखाकर यह सिलेंडर ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको पक्के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए यह किरायेदारों और स्टूडेंट्स के लिए काफी आसान ऑप्शन बन जाता है। अगर आप चाहें, तो कुछ शहरों में इसे फोन या ऑनलाइन माध्यम से भी बुक किया जा सकता है, लेकिन सबसे तेज तरीका अभी भी नजदीकी एजेंसी या स्टोर से सीधे लेना ही माना जाता है।

4/6

HP Gas ‘Appu’ सिलेंडर ऐसे खरीदें

HP Gas Appu को आप HP Gas एजेंसी, पेट्रोल पंप या रिटेल आउटलेट से ले सकते हैं। पहली बार सिलेंडर और रेगुलेटर लेना होता है, बाद में सिर्फ रिफिल का पैसा देना होता है। अच्छी बात यह है कि यह Free Trade LPG कैटेगरी में आता है, इसलिए इसे लेने के लिए पक्के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती और कई मामलों में आप इसे तुरंत खरीद सकते हैं। अगर आप रिफिल कराना चाहते हैं, तो इसके लिए कई आसान तरीके उपलब्ध हैं आप रजिस्टरड मोबाइल नंबर से HP Pay ऐप, वेबसाइट, WhatsApp, मिस्ड कॉल या IVRS नंबर के जरिए घर बैठे भी बुकिंग कर सकते हैं।

5/6

पहली बार Chhotu LPG सिलेंडर लेने पर इतना आता है खर्च

5kg ‘Chhotu’ LPG सिलेंडर पहली बार लेने पर आपको सिलेंडर और रेगुलेटर का खर्च मिलाकर लगभग 1300 से 1500 रुपए तक देना पड़ सकता है, जिसमें सिलेंडर का सिक्योरिटी डिपॉजिट करीब 1100 से 1200 रुपए होती है जो बाद में वापस मिल जाते हैं।

6/6

पैसे वापस कैसे मिलते हैं

सिलेंडर में आपको शुरुआत में जो सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है वह पूरी तरह डूबता नहीं है। आप इस सिलेंडर को अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास वापस कर सकते हैं। आमतौर पर यह रिफंड करीब 50% तक होता है। इसलिए यह कनेक्शन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहते।

Hindi Newsफोटोबिज़नेसमिनटों में होगा गैस का जुगाड़! बिना एड्रेस प्रूफ के ऐसे मिलेगा छोटू सिलेंडर, वापस करने पर भी मिलेंगे पैसे