
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। आयोग के पास 8 महीने का समय और है। माना जा रहा है 8वां पे कमीशन अपनी रिपोर्ट मई 2027 में केंद्र सरकार को जमा कर सकता है। लेकिन उससे पहले अभी एक और बार केंद्रीय कर्मचारियों को डीए मिलेगा। यानी एक बार महंगाई भत्ते में इजाफा होगा ही।

2/5आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रीयल वर्कर्स के लेटेस्ट डाटा और मौजूदा 7वें वित्त आयोग के फॉर्मूला को देखें तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 66 से 67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

3/5केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार डीए दिया जाता है। एक बार जनवरी से और दूसरी बार जुलाई से डीए का ऐलान होता है। जनवरी के डीए की घोषणा होली के आस-पास होती है। वहीं, जुलाई के डीए का ऐलान दिवाली के आस-पास होता है।

4/5इससे पहले जनवरी 2026 के डीए में केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत का इजाफा किया था। जिसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया था।

5/5कर्मचारियों से जुड़े संगठनों ने 8वें पे कमीशन से साल भर में 4 बार डीए बढ़ोतरी की डिमांड की है। इसके अलावा संगठनों ने 25 प्रतिशत डीए होने पर उसे बेसिक पे से मर्जर की भी मांग की है। अब देखना कि आयोग की तरफ से क्या फैसला होता है।
