बॉलीवुड ब्राइड्स के कलीरे बने ट्रेंडसेटर, आप भी लें खास दिन के लिए इंस्पिरेशन

शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती सिर्फ लहंगे या मेकअप से नहीं, बल्कि कलीरों से भी झलकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने वेडिंग कलीरे डिजाइंस से ब्राइडल फैशन को नया ट्रेंड दिया है।

Shubhangi GuptaFeb 20, 2026 03:54 pm IST
1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ट्रेंडी कलीरे डिजाइंस

शादी के दिन दुल्हन का लुक सिर्फ लहंगे, मेकअप या ज्वेलरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि कलीरे उसकी पूरी ब्राइडल अपीयरेंस को कंप्लीट करते हैं। कलीरे सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि खुशहाल वैवाहिक जीवन, प्यार और नई शुरुआत का प्रतीक भी माने जाते हैं। ये दुल्हन की कलाई की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हर मूवमेंट में ग्रेस जोड़ते हैं। सही कलीरे चुनना ब्राइडल लुक को साधारण से खास बना सकता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कलीरे डिजाइंस जरूर फॉलो कर सकते हैं।

2/9

आलिया भट्ट के मिनिमल कलीरे

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सॉफ्ट गोल्ड टोन के बेहद सिंपल और एलिगेंट कलीरे चुने थे। बिना ज्यादा झूमर या भारी एलिमेंट्स के ये कलीरे मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप लाइटवेट लहंगा पहन रही हैं और क्लासी लुक चाहती हैं, तो आलिया-इंस्पायर्ड मिनिमल कलीरे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

3/9

परिणीति चोपड़ा के पर्सनलाइज्ड कलीरे

परिणीति चोपड़ा ने अपने कलीरों में इमोशनल और पर्सनल टच जोड़ा था। नाम, खास तारीखें और सिंपल डिजाइन उनके कलीरों की खासियत रही। अगर आप चाहती हैं कि आपके कलीरे सिर्फ गहना नहीं बल्कि यादों का हिस्सा बनें, तो यह स्टाइल जरूर ट्राई कर सकती हैं।

4/9

कटरीना कैफ के क्लासिक गोल्ड कलीरे

कटरीना कैफ के कलीरे ट्रेडिशनल गोल्ड टोन में थे, जो रॉयल ब्राइडल वाइब देते हैं। भारी लहंगे और क्लासिक ज्वेलरी के साथ ऐसे कलीरे बेहद शाही लगते हैं। अगर आप टाइमलेस और एलिगेंट ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होगा।

5/9

यामी गौतम के भारी और सुंदर कलीरे

यामी गौतम ने बेहद सादगी भरा ब्राइडल लुक चुना था लेकिन उनके पूरे लुक में कलीरों पर सबकी नजरें टिक गई थीं। उन्होंने गोल्ड टोन के बेहद खूबसूरत और भारी कलीरे पहने थे। आप भी अपने खास दिन के लिए मिनिमल आउटफिट चुन रही हैं तो यामी की तरह कलीरों का भारी डिजाइन जरूर चुन सकती हैं।

6/9

प्रियंका चोपड़ा के रॉयल कलीरे

प्रियंका चोपड़ा के कलीरे ग्रैंड और लग्जरी टच के साथ डिजाइन किए गए थे। मल्टी-लेयर एलिमेंट्स और डिटेलिंग ने उन्हें स्टेटमेंट पीस बनाया। अगर आपकी शादी बिग फैट इंडियन वेडिंग है, तो प्रियंका-इंस्पायर्ड कलीरे आपको रॉयल लुक देंगे।

7/9

दीपिका पादुकोण के ट्रेडिशनल कलीरे

दीपिका पादुकोण के कलीरे क्लासिक साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन ट्रेडिशन का खूबसूरत मेल थे। सिंपल गोल्ड डिजाइन ने उनके लुक को एलिगेंट बनाया। यह स्टाइल उन ब्राइड्स के लिए है जो ट्रेडिशन से जुड़े रहना चाहती हैं।

8/9

अथिया शेट्टी के बोहो कलीरे

अथिया शेट्टी ने अपने वेडिंग लुक में बोहो और कंटेम्पररी स्टाइल अपनाया। उनके कलीरे लाइटवेट, यूनिक शेप और मॉडर्न डिजाइन के थे। अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग या इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो यह कलीरे आपके लिए परफेक्ट हैं।

9/9

कौन-से कलीरे हैं आपके लिए बेस्ट?

सबसे पहले यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है, आप मिनिमल डिजाइन चाहती हैं या भारी। उसके बाद अपने आउटफिट के अनुसार सेलेक्ट करना बेहतर होगा। वहीं, पर्सनलाइज्ड कलीरे इमोशनल वैल्यू जोड़ते हैं, जबकि फ्लोरल या बोहो कलीरे मॉडर्न टच देते हैं। सही कलीरे आपके पूरे ब्राइडल लुक को खास बना सकते हैं।

Hindi Newsफोटोबॉलीवुड ब्राइड्स के कलीरे बने ट्रेंडसेटर, आप भी लें खास दिन के लिए इंस्पिरेशन