1/8बिहार इलेक्शन की डेट्स फाइनल हो गई है। चुनाव के दौरान वोट करने के लिए वोटर आईडी की जरूरत होती है। वोटर आईडी कार्ड भारत के हर नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यह कार्ड कहीं खो जाता है, चोरी हो जाता है या गलती से खराब हो जाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि दोबारा वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

अब आप घर बैठे ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड री-इश्यू करवा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इसके लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां कुछ मिनटों में आप Duplicate Voter ID या e-EPIC Card डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले, अगर आपका वोटर आईडी कार्ड चोरी हो गया है, तो आपको अपने नजदीकी पुलिस थाने में FIR दर्ज करानी चाहिए। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है ताकि आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल न हो सके। अगर कार्ड सिर्फ गुम हो गया है, तो चिंता की बात नहीं है। आप बिना एफआईआर के भी Duplicate Voter ID के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: NVSP वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में https://www.nvsp.in/ ओपन करें। अगर आपके पास पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, वरना “Create Account” पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और ईमेल से नया अकाउंट बनाएं।

“Correction/Replacement” सेक्शन में जाएं और “Replacement of Voter ID Card” ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, राज्य, विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) जैसी जानकारी भरनी होगी। अगर कार्ड चोरी हुआ है, तो पुलिस एफआईआर की कॉपी अपलोड करें। अगर गुम हुआ है, तो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अपलोड कर सकते हैं।

Duplicate Voter ID के लिए सिर्फ 25 रुपए फीस लगती है। इसे आप UPI, Debit Card या Net Banking से पेमेंट कर सकते हैं। सब कुछ भरने के बाद आवेदन सबमिट करें। आपको एक Reference Number मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

अगर आप मोबाइल से यह काम करना चाहते हैं तो Voter Helpline App डाउनलोड करें। ऐप खोलकर “Voter Registration” पर टैप करें। फिर “Replacement of EPIC” ऑप्शन चुनें। अपनी जानकारी भरें और जरूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट अपलोड करें। पेमेंट करें और आवेदन सबमिट कर दें। आपको Reference ID मिल जाएगी जिससे आप अपने कार्ड की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

अगर आपने ऑनलाइन आवेदन किया है तो आमतौर पर 15 से 20 दिन के भीतर आपका नया वोटर आईडी कार्ड आपके घर पहुंच जाता है। अगर आपने सिर्फ e-EPIC डाउनलोड किया है, तो आप तुरंत डिजिटल कॉपी का उपयोग कर सकते हैं।
