1/6प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेटनरी कॉलेज मैदान की रैली में उनके आने की सूचना जैसे ही मंच से दी गई, मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।

मंच पर से संचालनकर्ता विवेक ठाकुर और फिर समर्थकों के बीच से जय श्री राम के नारे भी लगे।

मंच पर पीएम 2.07 बजे पर आये और वहां पर 2.50 बजे तक रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर 1.52 बजे पहुंच चुके थे।

अपने नेता को देखने और सुनने बड़ी संख्या में आये लोगों का उत्साह पीएम के आने के बाद दोगुना हो गया था।

पीएम ने भी अपने भाषण के दौरान समर्थकों को शांत रहने का आग्रह किया और कहा कि आपके उत्साह को मैं सिर-आंखों पर लेता हूं।

पीएम और सीएम ने एकसाथ मंच पर आगे आकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेता मंच से नीचे उतरे।
