Hindi Newsफोटोबिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव: पहले चरण में युवा और महिलाओं का उत्साह मात दे गया कोरोना को

बिहार चुनाव: पहले चरण में युवा और महिलाओं का उत्साह मात दे गया कोरोना को

पहले चरण के मतदान के दौरान बिहार के युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। ना नक्सली गतिविधियों की चिंता और ना ही कारोना का डर। लिहाजा इन दोनों वर्ग के वोटरों ने जमकर वोटिंग...

Malay OjhaOct 28, 2020 08:51 pm IST
1/6

पहले चरण के मतदान के दौरान बिहार के युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। ना नक्सली गतिविधियों की चिंता और ना ही कारोना का डर। लिहाजा इन दोनों वर्ग के वोटरों ने जमकर वोटिंग की।

2/6

कतार में बुर्कानसीं महिलाएं भी थी तो हाथों में पर्ची लिये युवतियां भी थीं।

3/6

युवा वर्ग भी उत्साहित दिखा और अंत तक भी इनकी संख्या कतार में अधिक रही। इनका उत्साह कोरोना जैसी महामारी को भी मात दे गया।

4/6

जहां भी कतार लंबी हुई वहां आधे से अधिक वोटरों की संख्या युवा और महिला वर्ग की ही थी। सबमें अंगुली पर स्याही लगाकर वोट देने की ललक थी।

5/6

युवा वर्ग के वोटरों ने कई जगह कतार में पहले होने के बावजूद महिलाओं और बुजुर्गो का आगे जगह दी और खुद बाद में वोट किया।

6/6

मगध क्षेत्र में जहानाबाद जिले में शुरू में महिलाओं का उत्साह कम दिखा। लेकिन गया शहर और वजीरगंज जैसे क्षेत्रों में बढ़ी संख्या में वोटर थे।