Hindi Newsफोटोबिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने चुनावी रैली में PM मोदी पर जमकर हमला बोला

बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने चुनावी रैली में PM मोदी पर जमकर हमला बोला

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण का आज आगाज हो गया है। वाल्मीकि नगर में राहुल गांधी ने अपनी चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला...

Vikas SharmaOct 28, 2020 03:58 pm IST
1/6

bihar assembly elections rahul gandhi rally in valmiki nagar

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण का आज आगाज हो गया है। वाल्मीकि नगर में राहुल गांधी ने अपनी चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। (Photo-ANI)

2/6

bihar assembly elections rahul gandhi rally in valmiki nagar

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, चीनी मिल चालू करूंगा और अगली बार आऊंगा तो यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। चाय पी क्या आपके साथ? (Photo-ANI)

3/6

bihar assembly elections rahul gandhi rally in valmiki nagar

चंपारण की धरती पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि दहशरे पर रावण का नहीं, बल्कि पीएम का पुतला जलाया गया, मुझे दुख हुआ। (Photo-ANI)

4/6

bihar assembly elections rahul gandhi rally in valmiki nagar

राहुल गांधी ने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे के मौके पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जा रहा है। खुशी की बात नहीं है, दुख की बात है। (Photo-ANI)

5/6

bihar assembly elections rahul gandhi rally in valmiki nagar

राहुल गांधी ने कहा कि शहर का सहारा गांव होता है, गांव का सहारा किसान होता है और किसान का सहारा उसका खेत होता है। खेत और किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। यह हिन्दुस्तान की सच्चाई है। (Photo-ANI)

6/6

bihar assembly elections rahul gandhi rally in valmiki nagar

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब और बिहार के युवाओं के दिलों में चुभता है कि वो भाषण देते हैं, पर देश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार के बारे में कुछ नहीं कहते। पीएम मोदी अगर यह कह दें कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया है तो भीड़ उन्हें भगा देगी। (Photo-ANI)