Hindi Newsफोटोबिहार चुनाव 2020 बिहार चुनाव: कोरोना के बीच पहले चरण का मतदान खत्म, मतदाताओं में दिखा उत्साह

बिहार चुनाव: कोरोना के बीच पहले चरण का मतदान खत्म, मतदाताओं में दिखा उत्साह

कोरोना काल में हो रहे सबसे बड़े चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर 6 बजे तक मतदान...

Vikas SharmaOct 28, 2020 06:57 pm IST
1/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

कोरोना काल में हो रहे सबसे बड़े चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर 6 बजे तक मतदान हुआ। इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे कुल 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने इवीएम में कैद कर दिया।

2/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

कोरोना के कारण इस चुनाव में काफी एहतियात बरती गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। बिना मास्क के मतदान करने आए वोटर्स को वोट देने की इजाजत नहीं दी गई। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ दें तो कुल मिलाकर पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

3/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखते ही बना। मतदान केंद्रों पर हर उम्र के मतदाताओं की लंबी लाइनें दिखीं। सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार मतदान कर रहे वोटरों में था। उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

4/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

बुधवार की सुबह जब मतदान शुरु हुआ तो कुछ केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी आई। हालांकि चुनाव आयोग के कर्मियों ने इसे जल्द ही ठीक कर लिया। वहीं कुछ इलाकों में लोगों ने नेताओं पर मांगें पूरी नहीं करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार भी किया।

5/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

कुल मिलाकर सभी 71 सीटों पर शांतिप्रिय तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में निर्वाचन आयोग की व्यवस्थाओं से लोग संतुष्ट दिखे और मतदाताओं ने भी कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने में सहयोग दिया।

6/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दूसरे चरण का मतदान 03 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 07 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

7/7

bihar assembly elections 2020 first phase voting ends for bihar election

इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे कुल 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने इवीएम में कैद कर दिया।