Hindi Newsफोटोबिहार चुनाव 2020बिहार चुनाव: चुनावी रैली के दौरान विरोधियों पर जमकर बरसे PM मोदी

बिहार चुनाव: चुनावी रैली के दौरान विरोधियों पर जमकर बरसे PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी और राहुल गांधी की आज दो-दो रैलिया...

Vikas SharmaNov 03, 2020 02:46 pm IST
1/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम नरेंद्र मोदी आज तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी और राहुल गांधी की आज दो-दो रैलिया हैं। फिलहाल, मोदी अररिया के फारबिसगंज में रैली को संबोधित कर चुके हैं और अब सहरसा में संबोधित कर रहे हैं। (Photo-ANI)

2/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा सोचिए, बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं। (Photo-ANI)

3/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के शूरवीर देश की सीमा, देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं, देश की रक्षा करते हैं। बिहार को जंगलराज बनाने वालों के साथी, उनके करीबी क्या चाहते हैं, आपको पता है? वो चाहते हैं, आप भारत माता की जय के नारे न लगाएं। (Photo-ANI)

4/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के इन प्रयासों के बीच, आपको सतर्क भी रहना है। सतर्क उन लोगों से, जिनका इतिहास बिहार में जंगलराज का है। सतर्क उन लोगों से, जो बिहार के लिए नहीं, सिर्फ अपने लिए जीते है। सतर्क उन लोगों से, जिन्हें बिहार की मान मर्यादा, बिहार के मान सम्मान से कोई लेना-देना नहीं। (Photo-ANI)

5/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के हर जिले में कम से कम एक ऐसा उत्पाद है, जो देश और विदेश के बाज़ारों में धूम मचा सकता है। आत्मनिर्भर बिहार के लिए हर जिले में इन उत्पादों को निखारने-संवारने के लिए ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (Photo-ANI)

6/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार देश के उन राज्यों में है, जहां शहरों में सड़कें देर रात तक भी आबाद रहती हैं और बाज़ारों में चहल-पहल रहती है। आज बिहार असुरक्षा और अराजकता के अंधेरे को पीछे छोड़ चुका है। जनधन योजना के कारण, कोरोना के इस संकट काल में बिहार की लाखों बहनों के बैंक खाते में सीधे सैकड़ों करोड़ रुपए जमा हो पाए हैं। (Photo-ANI)

7/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया ये देखकर हैरान है कि भारत कैसे अमेरिका और यूरोप की कुल आबादी से भी ज्यादा लोगों के लिए राशन का इंतजाम कर रहा है। कोई गरीब भूखा न सोए, ये कोरोना काल में सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। बीते 8 महीने से ये काम पूरी तन्मयता से, पूरी निष्ठा से चल रहा है। (Photo-ANI)

8/8

prime minister narendra modi election rally at bihar forbesganj

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार यानी- बिहार का नेक्स्ट जनरेशन IT हब के रूप में विकास। आत्मनिर्भर बिहार यानी- बिहार में नए दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योगों का विकास। आत्मनिर्भर बिहार यानी- बिहार में सैकड़ों नए किसान उत्पादक संघों का निर्माण। आत्मनिर्भर बिहार यानी- बिहार के स्थानीय उद्यमियों, स्थानीय व्यापारियों का विकास। (Photo-ANI)