1/7Republic Day Sale 2026 के तहत Motorola ने स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका कर दिया है। Flipkart पर शुरू हुई इस खास सेल में कंपनी ने अपने प्रीमियम Edge सीरीज से लेकर बजट-फ्रेंडली Moto G सीरीज तक के 5G स्मार्टफोन्स पर अब तक की सबसे भारी कीमत कटौती की घोषणा की है। जानें किस फोन पर कितने रुपए की होगी बचत:

यह फोन सेगमेंट का बेस्टसेलर बन चुका है और अब सेल में सिर्फ 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.5K ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले, Sony LYTIA 700C कैमरा और IP69 रेटिंग मिलती है। साथ ही, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश इसे मजबूत और स्टाइलिश दोनों बनाते हैं।

Moto G96 5G को इस सेल में ₹16,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 144Hz 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देती है। इसके अलावा 50MP OIS Sony कैमरा और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर इसे परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

यह स्मार्टफोन ₹14,999 में मिल रहा है और इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 50MP Sony कैमरा के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए शानदार है।

Motorola का यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब ₹29,999 से घटकर ₹25,999 में उपलब्ध है। इसमें ट्रिपल 50MP AI कैमरा सिस्टम मिलता है, यह फोन 4000 रुपए की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है। जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देता है। फोन में 1.5K क्वाड-कर्व्ड True Colour डिस्प्ले दी गई है, जो देखने में बेहद प्रीमियम लगती है। इसके अलावा DXOMARK Gold Label-rated 6000mAh बैटरी, 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और IP68/IP69 वाटर-डस्ट प्रोटेक्शन इसे एक कंप्लीट फ्लैगशिप बनाते हैं।

लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए यह फोन एक बेहतरीन चॉइस है। Moto G86 Power अब फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में ₹15,999 में उपलब्ध है और इसमें 6720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 1.5K pOLED डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और IP68 + IP69 प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाता है।

सबसे किफायती लेकिन पावरफुल ऑप्शन के तौर पर Moto G57 Power सामने आता है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹12,999 रखी गई है। इसमें दुनिया का पहला Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे बेहद खास बनाता है।
