1/6सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ी राहत दी है। जहां एक तरफ निजी कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi लगातार रिचार्ज महंगे कर रही हैं, वहीं BSNL ने बिना कीमत बढ़ाए अपने एक पॉपुलर प्लान को और बेहतर बना दिया है। BSNL के 225 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अब यूजर्स को रोज 3GB डेटा मिलेगा।

पहले इसी प्लान में 2.5GB डेटा प्रतिदिन दिया जाता था। खास बात यह है कि डेटा बढ़ने के बावजूद प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइये डिटेल में जानते हैं बीएसएनएल के 225 रुपए वाले प्लान के बेनेफिट्स:

BSNL के 225 रुपए वाले इस प्लान में अब यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। पहले जहां इस प्लान में 2.5GB डेटा मिलता था, अब कंपनी ने बिना कीमत बढ़ाए रोज 500MB अतिरिक्त डेटा जोड़ दिया है। पूरे महीने के हिसाब से देखें तो यूजर को लगभग 15GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिल रहा है, जो इस कीमत में काफी अच्छा ऑफर माना जा सकता है। BSNL इस प्लान में डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी कम स्पीड पर इंटरनेट देता है।

इस 225 रुपए रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। यानी आप किसी भी नेटवर्क पर, कहीं भी बिना लिमिट के कॉल कर सकते हैं। लोकल कॉल हो या STD कॉल, इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना पड़ता। जो लोग ज्यादा फोन पर बात करते हैं या फैमिली और दोस्तों से रोज़ कॉल करते हैं, उनके लिए यह सुविधा काफी काम की है।

BSNL का यह प्लान हर दिन 100 SMS फ्री की सुविधा भी देता है। भले ही आजकल ज्यादातर लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बैंक अलर्ट, OTP या जरूरी मैसेज के लिए SMS अभी भी जरूरी होते हैं। इस प्लान में आपको अलग से SMS पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे थोड़ा पैसा और झंझट दोनों बचते हैं।

BSNL ने साफ कर दिया है कि यह अपग्रेड 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा इसका मतलब है कि इस तारीख से पहले रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को रोज 3GB डेटा का फायदा मिलेगा। बाद में कंपनी इस प्लान में बदलाव कर सकती है।
