
Fire-Boltt के नए 5G फोन Boltt Ace 5G और Boltt Evo की पहली सेल आज यानी 1 सितंबर से शुरू हो रही है। दोनों स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इन दोनों फोन को कंपनी ने बजट सेगमेंट में उतारा है और इनमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही Google Gemini-powered AI experiences, Circle to Search और Google Lens जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। आइये आपको बताते हैं कि दोनों फोन सेल में कितने रुपए में मिल रहे हैं:

2/7Boltt Evo का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 10,999 रुपए का है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। दोनों वेरिएंट पर फर्स्ट सेल में 1,000 की छूट दी जा रही है। जिसके बाद इसके बेस वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए रह जाती है।

3/7Boltt Ace 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में पेश किया है। फर्स्ट सेल में फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल 12,999 रुपए। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपए में और टॉप वेरिएंट को 14,999 रुपए में बेचा जाएगा।

4/7Boltt Ace 5G में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए Ace 5G में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB और 128GB का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा फोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।

5/7फोटोग्राफी के लिए Boltt Ace 5G में 64MP AI मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरे में Real Tone सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप में AI Portrait Mode और AI Night Mode जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी मदद से कंपनी कम रोशनी और पोर्ट्रेट फोटो को बेहतर बनाने का दावा करती है। Boltt Ace 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।

6/7Boltt Ace 5G में Google Gemini-powered AI experiences के साथ Circle to Search और Google Lens जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कैमरे में AI Night Mode और AI Portrait Mode भी मिलता है। दोनों फोन के लिए 3+4 सॉफ्टवेयर कमिटमेंट पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को तीन बड़े Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

7/7फोन में 6.79 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। Boltt Evo में परफॉर्मेंस के लिए UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Evo में 50MP AI मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
