1/9ग्राहकों को 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक से बढ़कर एक कैमरा फोन खरीदने का विकल्प मिल रहा है। हम टॉप लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें Motorola से लेकर Realme और Samsung जैसे ब्रैंड्स तक के फोन शामिल हैं। आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इनमें से बेस्ट का चुनाव कर सकते हैं।

मोटोरोला डिवाइस को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Dimensity 7300 प्रोसेसर वाले फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के अलावा 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करता है।

मोटोरोला के दमदार बैटरी फोन में 6720mAh बैटरी 33W चार्जिंग के साथ मिलती है। यह फोन 32MP सेल्फी कैमरा ऑफर करता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया जा रहा है और इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू हो रही है।

नथिंग से जुड़े ब्रैंड के इस डिवाइस को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसमें 50MP टेलीफोटो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16MP फ्रंट कैमरा के अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

रियलमी डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP मेन कैमरा के अलावा 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 18,999 रुपये के करीब है और यह Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर ऑफर करता है।

मोटोरोला स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले के अलावा 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। 5500mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ यह फोन IP68 रेटेड भी है। इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है।

वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO के डिवाइस की शुरुआती कीमत 18,799 रुपये है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है और 50MP मेन कैमरा के साथ 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5700mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है।

सैमसंग के इस फोन के बैक पैनल पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर्स के साथ दिया गया है। 13MP सेल्फी कैमरा वाले इस फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर मिल रहा है। यह 15,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP वाइड एंगल, 8MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर्स वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें सामने 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। दो डिस्प्ले वाले इस फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है।
