Flipkart Sale: ₹30 हजार तक के बजट में खरीदें ये स्मार्टफोन, बैटरी से लेकर गेमिंग तक में दमदार

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में आप रियलमी, मोटोरोला और वीवो के इन स्मार्टफोन्स पर विचार कर सकते हैं। इन फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिलते हैं।

Pranesh TiwariOct 14, 2026 11:51 pm IST
Follow us on Google News
1/6

₹30 हजार से कम में बेस्ट फोन डील्स

दिवाली और फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 में कई विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। इस दौरान अलग-अलग बजट में ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और गेमिंग परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स देते हैं। हम चुनिंदा डील्स आपके लिए लेकर आए हैं।

2/6

realme P4 Power 5G

Realme P4 Power 5G उन यूजर्स के लिए विकल्प है, जो बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये बताई गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 11.7 घंटे तक BGMI गेमिंग दे सकता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी 36 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फोन दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

3/6

Motorola Edge 70 Fusion

Edge 70 Fusion उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ऑफर्स के साथ 30 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड 1.5K Extreme pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी के साथ 68W चार्जिंग मिलती है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB तक रैम का विकल्प है।

4/6

realme P4x 5G

P4x 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सेल के दौरान 22,999 रुपये हो गई है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह 90FPS तक BGMI गेमिंग सपोर्ट करता है। लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान गर्मी को कंट्रोल करने के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

5/6

vivo T5x 5G

फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,499 रुपये है। फोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.76 इंच की FHD+ स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

6/6

Moto G77 Power

Moto G77 Power के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,249 रुपये बताई गई है। फोन में 7000mAh की बैटरी है, लेकिन इसकी 30W चार्जिंग स्पीड कुछ दूसरे विकल्पों के मुकाबले कम है। इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का जिक्र है।

Hindi NewsफोटोFlipkart Sale: ₹30 हजार तक के बजट में खरीदें ये स्मार्टफोन, बैटरी से लेकर गेमिंग तक में दमदार