Hindi Newsफोटो₹40 हजार से कम में खरीदना है बेस्ट फोन? OnePlus से Samsung तक, ये रहीं बेस्ट डील्स

₹40 हजार से कम में खरीदना है बेस्ट फोन? OnePlus से Samsung तक, ये रहीं बेस्ट डील्स

अगर आप अपने नए फोन के लिए 40 हजार रुपये तक की रकम खर्च करना चाहते हैं तो कई विकल्प मार्केट में मौजूद हैं। OnePlus से लेकर Samsung तक के मिड-प्रीमियम फोन इन दिनों खास छूट पर मिल रहे हैं, जिनकी लिस्ट हम यहां लेकर आए हैं।

Pranesh TiwariAug 07, 2025 11:47 am IST
1/9

₹40 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

बजट 40 हजार रुपये तक का है और बेस्ट स्मार्टफोन का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपका काम आसान बनाने आए हैं। हम उन सभी डिवाइसेज की लिस्ट यहां लेकर आए हैं, जो 40 हजार रुपये से कम में बेहतरीन डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के साथ आते हैं। आप इनमें से अपने लिए बेस्ट का चुनाव आसानी से कर पाएंगे।

2/9

Google Pixel 8a

अगर आप क्लीन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस चाहते हैं तो गूगल का यह फोन 37,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें बैक पैनल पर 64MP मेन और 13MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 4404mAh बैटरी के अलावा Tensor G3 प्रोसेसर मिलता है।

3/9

OnePlus 13R

वनप्लस स्मार्टफोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट 39,999 रुपये में मिल रहा है और इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी और Sony LYT-700 50MP कैमरा के साथ आता है। सेटअप में 50MP टेलीफोटो लेंस भी शामिल है।

4/9

Vivo V50 5G

वीवो फोन का 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरियंट 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 50MP ZEISS कैमरा सेटअप दिया गया है और 6.77 इंच का क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 4500nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

5/9

Samsung Galaxy S24 FE

सैमसंग का फैन एडिशन स्मार्टफोन ग्राहकों को 36,353 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है और इसकी 4700mAh बैटरी के साथ 28 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल सकता है।

6/9

Redmi Note 14 Pro+

शाओमी के इस डिवाइस को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें IP68 रेटिंग के अलावा Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

7/9

Realme 15 Pro 5G

रियलमी के इस स्मार्टफोन का 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट 35,998 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 4D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh बैटरी मिल रही है। IP69 रेटेड फोन Snapdragon 7 Gen 4 के साथ आता है।

8/9

iQOO Neo 10

वीवो से जुड़े ब्रैंड के इस पावरफुल फोन में 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज दिया गया है और इसकी कीमत 40,998 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद यह 40 हजार से कम में मिल रहा है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और SmartComputing Chip Q1 के साथ 7000mAh बैटरी दी गई है।

9/9

Vivo V40 Pro 5G

पावरफुल कैमरा फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट ग्राहकों को 39,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर और 5500mAh क्षमता वाली दमदार बैटरी मिलती है।