मौका! Realme के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स हुए सस्ते; पाएं ₹6000 तक की बंपर छूट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर जबरदस्त डिस्काउंट का फायदा Realme डिवाइसेज पर दिया गया है। कंपनी ने Realme Brand Days Sale की शुरुआत की है।

Pranesh TiwariJan 02, 2026 06:58 pm IST
1/9

Realme ने शुरू की धाकड़ सेल

स्मार्टफोन ब्रैंड Realme के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा दिया गया है। चुनिंदा मॉडल्स पर ग्राहकों को 6000 रुपये तक की सीधी छूट मिल रही है और ये धाकड़ वैल्यू ऑफर कर रहे हैं। आप इन 8 डील्स में से अपने लिए बेस्ट का चुनाव कर सकते हैं।

2/9

Realme GT 7 Pro

सबसे पावरफुल डिवाइसेज में से एक GT 7 Pro पर 1000 रुपये का प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है। इसका 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट 50,999 रुपये के बजाय 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

3/9

Realme GT 7

ग्राहक 39,999 रुपये कीमत वाले फोन को 3000 रुपये के प्राइस ड्रॉप और 3000 रुपये के बैंक ऑफर के चलते 6000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला इसका वेरियंट 33,999 रुपये में मिल रहा है।

4/9

Realme GT 7T

रियलमी के 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट पर सीधे 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके चलते फोन 34,999 रुपये के बजाय 30,999 रुपये में मिल रहा है।

5/9

Realme Narzo 80 Pro

नार्जो लाइनअप के कंपनी के इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का बैंक ऑफर दिया गया है और 17,999 रुपये के बजाय यह 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल रहा है।

6/9

Realme Narzo 80 Lite 5G

फोन पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया गया है। इसके बाद फोन के बेस मॉडल (4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज) की कीमत 10,999 रुपये रह जाती है।

7/9

Realme Narzo 80 Lite 4G

नार्जो लाइनअप के ही इस डिवाइस का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 300 रुपये के कूपन डिस्काउंट के बाद 8,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

8/9

Realme 90x

बजट डिवाइस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया गया है, जिसके बाद इफेक्टिव प्राइस 13,499 रुपये रह जाता है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।

9/9

Realme 90

डिवाइस को 15,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर ऑर्डर किया जा सकता है और इसके बेस मॉडल में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल रहा है। इसपर 1000 रुपये का बैंक ऑफर दिया गया है।

Hindi Newsफोटोमौका! Realme के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स हुए सस्ते; पाएं ₹6000 तक की बंपर छूट
;;;